{"_id":"617ce5112edbe0074b3720db","slug":"delhi-lawyer-has-filed-a-police-complaint-against-jnu-centre-for-women-studies-and-organisers-of-the-webinar-for-allegedly-using-phrase-pgendered-resistance-to-indian-occupation-in-kashmir-university-already-canceled-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल: जेएनयू ने रद्द किया कश्मीर पर वेबिनार, वकील ने दर्ज कराई शिकायत, विषय को बताया आपत्तिजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल: जेएनयू ने रद्द किया कश्मीर पर वेबिनार, वकील ने दर्ज कराई शिकायत, विषय को बताया आपत्तिजनक
Sat, 30 Oct 2021 12:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:04 PM IST
सार
इस वेबिनार का आयोजन द सेंटर फॉर वीमन स्टडीज की ओर से किया जाने वाला था। इसका विषय ‘जेंडर्ड रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर’ रखा गया था। वेबिनार में लेखक, कवि और कार्यकर्ता अतहर जिया को मुख्य वक्ता के तौर पर बोलना था।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शुक्रवार को कश्मीर पर होने वाले वेबिनार को रद्द कर दिया। इसी वेबिनार के खिलाफ दिल्ली के एक वकील ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। विश्वविद्यालय इस वेबिनार को रद्द करते हुए कहा कि वेबिनार का विषय आपत्तिजनक और भड़काऊ था। इसके अलावा आयोजकों ने वेबिनार के लिए अनुमति भी नहीं ली थी। यह जानकारी कुलपति एम जगदीश कुमार ने शुक्रवार को दी।
विज्ञापन
दिल्ली के वकील ने भी दर्ज कराई शिकायत
इस आयोजन का विरोध करते हुए दिल्ली के एक वकील ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर विमेन स्टडीज और वेबिनार के आयोजकों के खिलाफ कथित तौर पर ‘जेंडर्ड रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर’ नाम इस्तेमाल करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इस वेबिनार का आयोजन द सेंटर फॉर वीमन स्टडीज की ओर से किया जाने वाला था। इसका विषय ‘जेंडर्ड रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर’ रखा गया था। वेबिनार में लेखक, कवि और कार्यकर्ता अतहर जिया को मुख्य वक्ता के तौर पर बोलना था।
विज्ञापन
वीसी ने कहा- वेबिनार का विषय देश की संप्रुभता और अखंडता पर सवाल खड़ा करता है
वेबिनार के नोटिस में कहा गया था कि यह कार्यक्रम कश्मीर में भारतीय कब्जे के बारे में ध्यानाकर्षण और उसके खिलाफ महिला प्रतिरोध की रूपरेखा तैयार करेगा। यह बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ विषय था। ये विषय हमारे देश की संप्रुभता और अखंडता पर सवाल खड़ा करता है।
प्रो. कुमार ने कहा कि जेएनयू इस तरह के वेबिनार का प्लेटफॉर्म नहीं बन सकता। इस मामले की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में आयोजकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। इस मामले के सामने आने के बाद जेएनयू की एबीवीपी इकाई ने आयोजकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
A Delhi based lawyer has filed a police complaint against JNU's Centre for Women Studies and organisers of the webinar for allegedly using phrase 'gendered resistance to Indian occupation in Kashmir' in the notice for the webinar
— ANI (@ANI) October 30, 2021