फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Lawrence road footwear factory catches fire many tenders rushed

दिल्ली: जूता फैक्टरी में आग से मची अफरा-तफरी, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर

Tue, 14 Jan 2020 11:03 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 14 Jan 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi Lawrence road footwear factory catches fire many tenders rushed
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के लॉरेंस रोड स्थित जूते-चप्पल बनाने की एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह 9:46 बजे के आसपास की है। सूचना मिलते ही दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।

विज्ञापन


विज्ञापन



फिलहाल घटना में किसी तरह के हताहत की सूचना नहीं है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को मायापुरी इलाके के एक जूता फैक्टरी में आग लग गई थी। इस दौरान भी दमकल की 20 गाड़ियां बुलाई गई थीं। वहीं पिछले महीने यानी दिसंबर में अनाज मंडी इलाके में एक अवैध कारखाने में भीषण आग की घटना हो गई थी, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि राजधानी दिल्ली के कई पॉश इलाकों में अवैध रूप से छोटी-छोटी फैक्टरियां चल रही हैं। इनपर अबतक अंकुश नहीं लगाया गया है। एक-एक कमरे में चलने वाली इन फैक्टरियों में काम करने वाले लोग दिन भर काम करके रात को यहीं सो जाया करते हैं। ऐसे में उनकी जान पर दिन रात खतरा मंडराता रहता है।


आए दिन इन फैक्टरियों में किसी न किसी कारण से आग लगने की सूचना मिलती है। आसपास के मकानों और इमारतों के लिए भी यह फैक्टरी खतरा बनकर खड़ी रहती हैं। इसके बावजूद अबतक इन फैक्टरियों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed