{"_id":"642048eec30167f0e800ff23","slug":"delhi-latest-news-nigerian-youth-jumped-from-the-second-floor-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन युवक दूसरी मंजिल से कूदा: दर्द से कराहते युवक ने मांगी मदद, तो भाषा से अनजान लोगों ने समझा नशेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरियन युवक दूसरी मंजिल से कूदा: दर्द से कराहते युवक ने मांगी मदद, तो भाषा से अनजान लोगों ने समझा नशेड़ी
Sun, 26 Mar 2023 07:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Mar 2023 07:00 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के सामने युवक ने सारी आपबीती बताई। साथ ही अपनी हरकत के लिए लोगों से माफी भी मांगी। पुलिस युवक का इलाज करवाकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
नाइजीरियन युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में परिजनों की मौत की सूचना मिलने से आहत और डिप्रेशन में गया एक नाइजीरियन युवक इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे पहले युवक इमारत की दूसरी मंजिल से लटक कर काफी देर तक हंगामा करता रहा। छलांग लगाने से युवक का पैर टूट गया। उसके बाद वह आस पास के लोगों से मदद मांगने लगा, लेकिन उसकी भाषा से अनभिज्ञ लोग उसे नशेड़ी समझ लिए और उसकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के सामने युवक ने सारी आपबीती बताई। साथ ही अपनी हरकत के लिए लोगों से माफी भी मांगी। पुलिस युवक का इलाज करवाकर उसे छोड़ दिया। लोगों ने पूरी घटना की वीडियो बना ली। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 18 मार्च को निहाल विहार इलाके में हुई। पुलिस को सूचना मिली कि एक नाइजीरियन युवक हंगामा करने के बाद इमारत की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी है और लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विदेशी नागरिक को घायल अवस्था में देखा, जो राहगीरों से मदद मांग रहा था। पूछताछ में पता चला कि नागरिक दूसरी मंजिल से कूद गया है।
विज्ञापन
पुलिस युवक को लेकर तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंची। उसके बाद पुलिस ने नाइजीरियन युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम नीनोजुओ (37) बताया। उसने बताया कि वह मूलत: नाइजीरिया का रहने वाला है। यहां विकास विहार में रहता है। वह इलाके में दुकान चलाता है। उसने आगे बताया कि 18 मार्च को नाइजीरिया में उसके माता-पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही वह सदमे में चला गया। वह काफी परेशान हो गया और अवसाद में उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
पुलिस ने पड़ोसियों का भी बयान दर्ज किया। जिन्होंने घायल नाइजीरियन युवक के बयान की पुष्टि की। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि नाइजीरियन युवक वैध कागजात के साथ यहां रह रहा है। पुलिस युवक का बयान दर्ज कर बिना किसी कार्रवाई के उसे छोड़ दिया।