{"_id":"66ef5ba7711440a2600de183","slug":"delhi-kejriwal-janata-adalat-at-jantar-mantar-today-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Politics : आज जनता की अदालत में जाएंगे केजरीवाल, आप का दावा- जंतर मंतर पर पूरी दिल्ली से आएंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Politics : आज जनता की अदालत में जाएंगे केजरीवाल, आप का दावा- जंतर मंतर पर पूरी दिल्ली से आएंगे लोग
Sun, 22 Sep 2024 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:05 AM IST
सार
रविवार को जंतर-मंतर पर पहली जनता की अदालत लगेगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल आम लोगों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल अब जनता की अदालत में जाएंगे। रविवार को जंतर-मंतर पर पहली जनता की अदालत लगेगी। इसमें वह आम लोगों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
आप विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा ने झूठे आरोप लगाकर अपनी एजेंसियों से अरविंद केजरीवाल को इस लिए गिरफ्तार कराया, क्योंकि वह दिल्लीवालों को मिल रही बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक बुजुर्गों की तीर्थयात्रा, महिलाओं की बस यात्रा समेत दूसरी सुविधाएं रोकना चाहती है। इसके बाद भी हमारी सरकार ने एक भी काम नहीं रुकने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडेय ने कहा कि अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए उन्होंने पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करने के बाद भी इस्तीफा दे दिया। अब वह जनता के बीच जाएंगे। इसकी शुरुआत रविवार दोपहर 12 बजे जंतर मंतर से हो रही है। पूरी दिल्ली की जनता वहां पहुंचेगी।