दिल्ली में हो जाता सूरत जैसा अग्निकांड, गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, 6 लड़कियों ने लगाई छलांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बुधवार तड़के सूरत जैसा एक और अग्निकांड हो सकता था लेकिन कोई बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आज तड़के करीब 3.05 बजे दिल्ली के जनकपुरी वेस्ट के कावेरी गर्ल्स हॉस्टल के बेसमेंट में आ लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बढ़ गई।
उस दौरान हॉस्टल में 50 लड़कियां मौजूद थीं। जिसमें से 5 लड़कियां धुएं के कारण बेहोश हो गईं, वहीं 7 लड़कियां जान बचाने के लिए कूद गईं। हालांकि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
बताया जा रहा है कि आग हॉस्टल के बेसमेंट में सीढ़ी के पास इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी। देखते ही देखते बेसमेंट और ग्राउंड में धुआं भर गया और पहली मंजिल तक धुआं पहुंचने लगा।
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची टीम ने 50 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जो 6 लड़कियां बेहोश हुई थीं उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।
एक लड़की ने बताया कि 6 लड़कियां जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गई थीं लेकिन उन्हें मामूली चोट आई है।