फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Rain in NCR changes weather and chills Delhi early in morning

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड; अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 06 Oct 2025 02:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 02:07 PM IST
सार

Delhi-NCR Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात के समय भी बारिश हुई। जिसकी वजह से सुबह-सुबह मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। 

विज्ञापन
Delhi Weather News Rain in NCR changes weather and chills Delhi early in morning
नोएडा में बारिश - फोटो : लाल सिंह

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। बीती रात से दिल्ली से लेकर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। गुरुग्राम में बारिश की वजह से मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है। वहीं बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है। हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन


बारिश से सुधरा नोएडा का प्रदूषण, ठंड भी बढ़ी
नोएडा में देर रात से हो रही लगातार रूक रूक बारिश ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया। नोएडा में ठंडी हवाएं चल रही हैं. और मौसम भी सर्द हो गया है. बारिश का असर नोएडा के वायु प्रदूषण पर भी दिख रहा है, बारिश की वजह से शहर की आबोहवा भी पहले से साफ हुई है. मौसम मे आए अचानक परिवर्तन से जहां प्रदूषण में कमी आई है. वहीं लोगों का कहना है कि मौसम काफी सुहाना हो गया है,
विज्ञापन

 नोएडा के एयर क्वालिटी इंडेक्स इस समय 78 दर्ज किया गया है जो कि इस माह का सबसे स्वच्छ दिन कहा जा सकता है बारिश और तेज़ हवाओं ने स्थिति को बेहतर किया है। बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम के तापमान में आई गिरावट
गुरुग्राम में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह हुई बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिन में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली में मौसम विभाग की चेतावनी
दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा और मुंडका में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, पूरी दिल्ली जैसे पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, बहादुरगढ़, गुरुग्राम में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में मध्यम गरज और बिजली के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 
 
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक तैयारी करने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित होने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

चक्रवात शक्ति मचा रहा उथल-पुथल
मानसून के बाद अरब सागर में उठा सीजन का पहला चक्रवात शक्ति समुद्र में उथल-पुथल मचा रहा है। समुद्र को मथ रहे इस चक्रवात में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो और तेज हो सकती हैं। यह ओमान और पाकिस्तान को ओर बढ़ रहा है और इसके भारत के तट से टकराने की संभावना कम है। इसके बावजूद इसके प्रभाव से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


उत्तरी बंगाल के जिलों में रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिमी झारखंड और दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों में निम्न दाब क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में सोमवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है और रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है।  

ये भी पढ़ें: 'एक दशक का सबसे बड़ा कारोबार होगा': कैट का दीपावली पर करोड़ों के बिजनेस का अनुमान, चमकेगा 'आत्मनिर्भर भारत'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed