फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Israeli robot arrives for spine surgery, help in challenging case

स्पाइन सर्जरी के लिए भारत आया इजरायल का रोबोट, चुनौतीपूर्ण केस में मिलेगी मदद

Thu, 11 Jul 2019 07:21 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Jul 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Israeli robot arrives for spine surgery, help in challenging case
आईएसआईसी में लगाया गया एडवांस स्पाइन रोबोटिक्स सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) से जुड़े मामलों में अब डॉक्टर रोबोट के जरिये जटिल ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक कर सकेंगे। अमेरिका के बाद भारत में ये रोबोट आ चुका है, जिसकी तकनीक इजरायल की है। दिल्ली के वसंत कुंज स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में आए इस रोबोट से अभी तक पांच मरीजों का उपचार हो चुका है। देश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे और अन्य दुर्घटना में घायलों को सबसे ज्यादा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानी होती है।

विज्ञापन


रीढ़ में टीबी की तरह और भी कई तरह की बीमारियां हैं, जहां चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन की आवश्यकता होती है। इसी चुनौती को ज्यादा सफलता की दर के साथ पूरा करने का मनोबल रोबोट के जरिये बढ़ा है। सेंटर के निदेशक डॉ. एचएस छाबड़ा बताते हैं कि दिल्ली निवासी प्रीति पांडेय की रीढ़ की हड्डी में टेढ़ापन और कमर की दिव्यांगता की परेशानी थी। रोबोट आने के बाद बीते 8 जुलाई को उनका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


रोबोट को हड्डी में 1.6 मिमी का गड्ढा करना है तो भी डॉक्टर के आदेश पर रोबोट उसे आसानी से कर सकता है। रोबोट की मदद से ऑपरेशन की गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ेगा। बड़ा चीरा लगाने के झंझट से भी मरीज को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोबोट भारत सरकार को अपने अस्पतालों में भी लगाने चाहिए। रोबोट के बारे में बताते हुए विशेषज्ञों की टीम ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर रोबोट में लगी स्क्रीन पर लाइव देख सकते हैं। ऑपरेशन से पहले योजना तैयार करने में भी मदद मिल सकती है। ऑपरेशन की अवधि पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed