फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi is no longer just a stopover; it is a complete tourism package.

Delhi NCR News: दिल्ली अब सिर्फ ठहराव नहीं, पर्यटन का पूरा पैकेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चार नए आध्यात्मिक-हेरिटेज सर्किट किए लॉन्च, राजधानी के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली को देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए महज ठहराव की जगह के बजाय पूर्ण पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अक्षरधाम मंदिर में आयोजित स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026 में चार नए आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सर्किट का शुभारंभ किया। सम्मेलन की थीम दिल्ली : द कैपिटल ऑफ स्पिरिचुअलिटी, हेरिटेज एंड एक्सपीरियंसेज रही। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली को केवल लाल किला, पुराना किला और हुमायूं का मकबरा जैसे चुनिंदा स्मारकों तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। राजधानी में मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च, मस्जिद, बौद्ध और जैन धार्मिक स्थलों के साथ समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत मौजूद है। सरकार का लक्ष्य पर्यटकों के दिल्ली में ठहराव की अवधि बढ़ाना और उन्हें यहां की आध्यात्मिकता, इतिहास, वास्तुकला, खान-पान और विविध संस्कृतियों का अनुभव कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की विविधता का जीवंत प्रतिबिंब है। यहां अलग-अलग राज्यों के लोग अपनी परंपराओं और त्योहारों के साथ रहते हैं। ऐसे में आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देकर दिल्ली को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की व्यापक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने कहा कि पिछले पांच दशकों से हिमालय के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों के जीवन और चेहरों को कैमरे में कैद करना उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि ये चेहरे उस दौर का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इन चेहरों पर पहाड़ की धूप-छांव, गर्मी-सर्दी, हवाओं, पानी और बदलती ऋतुओं के अनुभव साफ दिखाई देते हैं। इन लोगों का जीवन भले ही सरल नजर आए, लेकिन जमीन, प्रकृति और समाज से जुड़े गहरे अनुभवों से समृद्ध है। हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता के साथ इन चेहरों ने उन्हें लगातार पहाड़ों की गहराइयों तक खींचा।

चार सर्किट में जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल

पहला सर्किट
द सोल ऑफ दिल्ली : इसमें गुरुद्वारा बंगला साहिब, सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल, अग्रसेन की बावली, लोटस टेंपल और अक्षरधाम को शामिल किया गया है।

दूसरा सर्किट
द हेरिटेज ऑफ दिल्ली : बिड़ला मंदिर, झंडेवालान माता मंदिर, जंतर-मंतर, योगमाया मंदिर और जगन्नाथ मंदिर को जोड़ता है।

तीसरा सर्किट
दिल्ली की सेक्रेड हार्मनी : इसमें प्राचीन हनुमान मंदिर, दिगंबर जैन लाल मंदिर, अंबेडकर मेमोरियल, पुराना किला और हजरत निजामुद्दीन को शामिल किया गया है।

चौथा सर्किट
एकोज ऑफ दिल्ली : इसमें गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब, बुद्धिस्ट टेंपल, चर्च ऑफ रिडेम्पशन, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, छतरपुर मंदिर और लिंगा भैरवी सन्निधानम को जोड़ा गया है।
वीडियो-रील्स से मशहूर बनाने की कवायद
रूट तय करने के साथ सरकार आम लोगों के बीच इनकी अहमियत बताने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके लिए बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स को इन रूट्स की सैर कराई जाएगी। इसके बाद वीडियो, रील्स और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे लोगों तक इन रूट्स की जानकारी पहुंचेगी और वे यहां घूमने के लिए प्रेरित होंगे।


पर्यटकों का बदलेगा अनुभव, बढ़ेगी कमाई
चारों सर्किट के जरिए सरकार का उद्देश्य पर्यटकों को दिल्ली के पर्यटन का समग्र अनुभव कराना है। इसमें इतिहास के साथ धार्मिक स्थलों, वास्तुकला और खान-पान को भी पर्यटन अनुभव से जोड़ा जाएगा। इससे घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ उनके दिल्ली में ठहराव की अवधि बढ़ने की उम्मीद है। इसका सीधा लाभ होटल, रेस्तरां और टूर ऑपरेटरों को मिलेगा। साथ ही स्थानीय गाइड, कलाकारों और पर्यटन से जुड़े अन्य लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed