{"_id":"5fe0b2ad8ebc3e4110610b49","slug":"delhi-increase-in-temperature-due-to-activation-of-western-disturbance-cold-likely-to-increase-again-after-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में बढ़ोत्तरी, 24 घंटे बाद फिर से ठंडक बढ़ने के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में बढ़ोत्तरी, 24 घंटे बाद फिर से ठंडक बढ़ने के आसार
Mon, 21 Dec 2020 08:05 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 21 Dec 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में दिखा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, बढ़ोत्तरी के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। तापमान में बढ़ोत्तरी और खिली-खिली धूप ने दिल्लीवालों को ठंड से थोड़ी राहत दिलाई। सोमवार दिन में लोग पार्कों व छतों पर गुनगुनी धूप का मजा उठाते दिखे।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी तापमान में कमोवेश ज्यादा उलटफेर नहीं होगा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने का अंदेशा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयीय क्षेत्र में सक्रिय होने से जम्मू, कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश में औसत दर्जे की बर्फबारी होगी। मंगलवार शाम तक इसका असर खत्म होने के बाद एक बार फिर ठंडक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम का सबसे कम 3.4 डिग्री सेल्सियस चला गया है। दूसरी तरफ अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच फर्क ज्यादा होने से दिन में ठंडक से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिल्ली में सबसे कम तापमान लोदी रोड इलाके में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिलचस्प यह कि सबसे ज्यादा तापमान पीतमपुरा का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। आसमान साफ होने और सुबह के कोहरे के बीच इनके 24 व 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदेशा है।
बेहद खराब रही दिल्ली की आबोहवा
दिल्ली की हवा सोमवार को बेहद खराब रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 रिकॉर्ड किया गया। सफर का आकलन है कि तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के बावजूद गुणवत्ता बेहतर न होने की वजह हवाओं की चाल धीमी पड़ना है। तापमान कम होने से अगले दो दिनों में गुणवत्ता गंभीर स्तर पर खराब हो सकती है।