फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: In the MCD budget, there has been a cut in the public facilities

Delhi: नगर निगम के बजट में जनता से जुड़ी सुविधाओं के मद में कटौती, प्रशासनिक खर्च और सफाई व्यवस्था में बढ़ोतरी

Fri, 21 Mar 2025 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 05:40 AM IST
सार

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इनमें प्रमुख रूप से जन-स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा सेवाएं, उद्यान विकास और भूमि एवं लाभकारी परियोजनाएं शामिल हैं। हालांकि, व्यय में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Delhi: In the MCD budget, there has been a cut in the public facilities
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी ने नए वित्त वर्ष के बजट में जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की मद में वर्तमान वर्ष की तुलना में कटौती की है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इनमें प्रमुख रूप से जन-स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा सेवाएं, उद्यान विकास और भूमि एवं लाभकारी परियोजनाएं शामिल हैं। हालांकि, व्यय में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


एमसीडी ने अगलेे वर्ष अनुमानित व्यय 17,01191.86 लाख रुपये तय किया गया है। यह राशि पिछले वर्ष के प्रस्तावित बजट के साथ-साथ संशोधित बजट से अधिक है। हालांकि, यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से प्रशासनिक खर्च, सफाई व्यवस्था और कुछ अन्य क्षेत्रों में है, जबकि कई महत्वपूर्ण जन-सेवाओं में कटौती की गई है। जन-स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता मद में वर्ष 2024-25 में इसका संशोधित बजट 1,81,356.33 लाख रुपये था, जिसे 2025-26 में मामूली बढ़ाकर 1,83,351.15 लाख रुपये किया गया है, लेकिन यह पिछले बजट अनुमान 2,06,131.42 लाख रुपये से काफी कम है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : MCD Budget : आप-कांग्रेस में सहमति देख भाजपा ने खोला मोर्चा, मतदान की नौबत से बचने के लिए खूब किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कटौती सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल सकती है। वहीं, पशु चिकित्सा सेवाएं मद में पिछले वर्ष की तुलना में भी कटौती की गई है।  वर्ष 2024-25 में 13,486.42 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित था, लेकिन संशोधित बजट में इसे घटाकर 10,103.80 लाख रुपये कर दिया गया।

अगले वर्ष के लिए इसमें हल्की बढ़ोतरी करके 10,843.80 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उद्यान (बागवानी एवं हरित क्षेत्र विकास) मद में इस बार कटौती की गई है। वर्ष 2024-25 में इसका बजट 49,258.00 लाख रुपये प्रस्तावित था, जिसे घटाकर 39,376.00 लाख रुपये कर दिया गया है। यह फैसला राजधानी में हरियाली को बढ़ावा देने के प्रयासों के विपरीत नजर आता है।

प्रशासनिक खर्च, सफाई व्यवस्था मद में बढ़ोतरी
प्रशासनिक खर्च और सफाई व्यवस्था मद में बढ़ोतरी की गई है। सामान्य प्रशासन मद में बजट को 4,34,229.00 लाख रुपये रखा गया है, जो पिछले वर्ष के 3,72,671.16 लाख रुपये से अधिक है। सफाई व्यवस्था मद पर खास ध्यान दिया है। पिछले वर्ष इस पर 4,59,370.55 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित था, जिसे संशोधित कर 4,30,53100 लाख रुपये कर दिया गया। अगले वर्ष इसे बढ़ाकर 4,90,711.00 लाख रुपये कर दिया गया है।


यह भी पढ़ें : MCD budget : भाजपा-कांग्रेसी करते रहे हंगामा.. एमसीडी का बजट पास, पार्षदों की धक्का-मुक्की में एक चोटिल

लोक निर्माण कार्य एवं पथ-प्रकाश मद के लिए 2,89,460.90 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है, जो पिछले वर्ष के संशोधित बजट 2,85,270.90 लाख रुपये से थोड़ा अधिक है। अन्य विकास व्यय मद में वृद्धि हुई है। वर्ष 2024.25 में इसे 77,388.50 लाख रुपये तय किया गया था, जिसे 2025.26 के लिए 78,588.50 लाख रुपये कर दिया गया है। शिक्षा क्षेत्र में पिछले वर्ष के 1,64,553.35 लाख रुपये के बजट की तुलना में इस बार 1,69,373.60 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

बजट घाटा और कर्ज चुकाने की योजना
एमसीडी के इस बजट में अहम बिंदु कर्ज चुकाने से जुड़ा है। पिछले वर्ष कर्ज भुगतान के लिए राशि रखी गई थी, लेकिन बजट संशोधन के दौरान उस राशि को हटा दिया गया, जबकि वर्ष 2025-26 में 66,773.79 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। लिहाजा, एमसीडी ने अपने खर्च को संतुलित करने के लिए कुछ क्षेत्रों में बजट बढ़ाया है, लेकिन जनता को मिलने वाली कई सुविधाओं में कटौती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed