{"_id":"63b545d1235e9150681b2a67","slug":"delhi-igi-airport-paris-bound-flight-doing-emergency-landing-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Wed, 04 Jan 2023 03:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Jan 2023 03:30 PM IST
सार
पेरिस से लौट रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि जिला डीसीपी ने यह नहीं बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करवाई जा रही है इसे गुप्त रखा गया है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली
- फोटो : NewDelhiAirPort
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट की आईजीआई एयरपोर्ट पर सकुशल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट रास्ते से वापस लौटी है। फ्लाइट में 218 यात्री थे। यह एयर इंडिया की AI 143 फ्लाइट थी।
विज्ञापन
इमरजेंसी को लेकर दिल्ली के एम्स अस्पताल, फायर विभाग और सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। इमरजेंसी लैंडिंग के लिए आईजीआई एयरपोर्ट के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पेरिस जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की एयर विंग में खराबी थी। हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है और उसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। जब तक फ्लाइट सकुशल लैंड नहीं हुई तब तक इस पूरे मामले को गुप्त रखा गया था।
विज्ञापन