{"_id":"6a032a2d9f0c2821290449cf","slug":"delhi-high-court-seeks-prasar-bharatis-response-on-fifa-world-cup-2026-broadcast-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-136020-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रसार भारती से मांगा फीफा विश्व कप 2026 प्रसारण पर जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रसार भारती से मांगा फीफा विश्व कप 2026 प्रसारण पर जवाब
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती को नोटिस जारी कर फीफा विश्व कप 2026 के भारत में प्रसारण को लेकर याचिका पर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव की एकलपीठ ने मामले को अगले सप्ताह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। कोर्ट ने याचिका को सार्वजनिक हित याचिका की प्रकृति का माना।
याचिका में प्रसार भारती के माध्यम से विश्व कप के सभी 104 मैचों का प्रसारण सुनिश्चित करने की मांग की गई है। विशेष रूप से उद्घाटन मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच को फ्री-टू-एयर (मुफ्त) प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि अभी तक किसी भी ब्रॉडकास्टर ने भारत में प्रसारण अधिकार हासिल नहीं किए हैं। जियोस्टार की लगभग 2 करोड़ डॉलर की बोली को फीफा ने अस्वीकार कर दिया था। फीफा ने भारत के लिए 2026-2030 के अधिकारों की कीमत पहले 10 करोड़ डॉलर से घटाकर 3.5 करोड़ डॉलर कर दी थी। फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा।