फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi High Court refuses to consider petition seeking change of title of the film Prithviraj pleaded to reduce dignity of the great warrior

दिल्ली: फिल्म 'पृथ्वीराज' का शीर्षक बदलने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से हाईकोर्ट का इनकार, महान योद्धा की गरिमा को कम करने की दी दलील

Mon, 28 Feb 2022 07:57 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 07:57 PM IST
सार

याचिकाकर्ता राष्ट्रीय प्रवासी परिषद ने तर्क रखा कि यह फिल्म भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता संजीव बेनीवाल ने दलील दी कि फिल्म एक 'महान योद्धा' पर आधारित है, हालांकि इसका नाम उसी का प्रतिबिंब नहीं है।

विज्ञापन
delhi High Court refuses to consider petition seeking change of title of the film Prithviraj pleaded to reduce dignity of the great warrior
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

उच्च न्यायालय ने यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित आगामी फिल्म 'पृथ्वीराज' का शीर्षक बदलने की मांग वाली जनहित याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया। मुख्य भूमिकाओं में अभिनेता अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता राष्ट्रीय प्रवासी परिषद ने तर्क रखा कि यह फिल्म भारतीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता संजीव बेनीवाल ने दलील दी कि फिल्म एक 'महान योद्धा' पर आधारित है, हालांकि इसका नाम उसी का प्रतिबिंब नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि प्रतिवादी पृथ्वीराज को साधारण सी उपाधि देकर महान सम्राट की गरिमा और सम्मान को कम कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के शीर्षक को बदलने और कुछ सम्मानजनक उपसर्गों को शामिल करने के लिए दिशा जारी किए जाए।
विज्ञापन


बेनीवाल ने तर्क दिया कि फिल्म का वर्तमान शीर्षक सिनेमैटोग्राफ अधिनियम-1952 की धारा 5बी (फिल्मों को प्रमाणित करने में मार्गदर्शन के लिए सिद्धांत) का उल्लंघन है जिसके अनुसार फिल्म का शीर्षक अश्लील या अपमानजनक नहीं हो सकता। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई पर इनकार कर दिया तो याची ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी। पीठ ने याचिका को वापस लिय मानते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी से पहले याची ने बताया कि इसी तरह की एक याचिका राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला विंग) द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष भी दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म का शीर्षक सम्राट 'पृथ्वीराज चौहान' के स्थान पर 'पृथ्वीराज' रखा गया है। इस प्रकार यह समाज में एक गलत संदेश भेजता है और राजपूत समुदाय की धार्मिक भावनाओं और विश्वासों को भी आहत करता है। 


याचिका में कहा गया है कि उपरोक्त फिल्म को 'सम्राट पृथ्वीराज चौहान' के स्थान पर केवल 'पृथ्वीराज' के रूप में नामित, शीर्षक देकर डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी, आदित्य चोपड़ा, और मैसर्स यश राज फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने न केवल महान भारतीय ऐतिहासिक राजा के प्रति अनादर दिखाया है। देश भर में बड़े पैमाने पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं और विश्वास को भी आहत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed