फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi High Court Chief Justice described mediation as the hallmark of civilization

Delhi NCR News: दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने मध्यस्थता को सभ्यता की पहचान बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को कहा कि विवादों का सौहार्दपूर्ण निपटारा सभ्यता की पहचान है। उन्होंने प्राचीन भारत में भी मध्यस्थता (मेडिएशन) की प्रथा मौजूद होने की बात कही। दिल्ली हाईकोर्ट मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र 'समाधान' के 2026 के कैलेंडर के शुभारंभ पर कहा कि मध्यस्थता मुकदमेबाजी की तुलना में तेज, सस्ती और लचीली है। उन्होंने बताया कि देश अब एक मजबूत और संहिताबद्ध व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, जहां अदालत के बाहर विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, विवादों का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा सभ्यता का प्रतीक है। प्राचीन भारत में मध्यस्थता प्रणाली किसी न किसी रूप में प्रचलित थी। यह परंपरा हमारे गांवों में जारी रही है और आदिवासी क्षेत्रों में रिवाज के रूप में संरक्षित है। समाधान केंद्र दिल्ली हाई कोर्ट के अंतर्गत काम करता है और यह विवादों के वैकल्पिक निपटारे (एडीआर) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। न्यायमूर्ति उपाध्याय ने इस केंद्र की सराहना की और कहा कि मध्यस्थता से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि संबंधों को भी बनाए रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article