{"_id":"5c5949d0bdec224bc356ede8","slug":"delhi-hc-seeks-ed-response-on-middleman-deepak-talwar-plea-challenging-deportation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत ने कॉर्पोरेट लॉबिस्ट दीपक की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब, अपनी हिरासत को दी थी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने कॉर्पोरेट लॉबिस्ट दीपक की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब, अपनी हिरासत को दी थी चुनौती
Tue, 05 Feb 2019 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
delhi high court
- फोटो : PTI
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉर्पोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
दुबई में अधिकारियों ने गत बुधवार को तलवार को पकड़ा था और दुबई में रहने वाले कारोबारी राजीव सक्सेना के साथ गुरुवार शाम भारत भेज दिया था। यहां पहुंचते ही उसे हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत विदेशी फंडिंग के जरिए ली गई 90 करोड़ रुपए से अधिक की रकम के गलत इस्तेमाल के मामले में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में तलवार की तलाश थी।
विज्ञापन
तलवार पर यूरोप की अग्रणी मिसाइल निर्माता कंपनी से अपने एनजीओ द्वारा प्राप्त किए गए 90.72 करोड़ रुपए किसी और मद में खर्च कर देने, आपराधिक साजिश और फर्जीवाड़े के आरोप हैं।
ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के आपराधिक मामलों में तलवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हुई है। आयकर विभाग ने भी उस पर कर चोरी के आरोप लगाए हैं।