चिदंबरम की साली पर बैंक अफसरों के साथ होटल कब्जाने का आरोप, HC ने मांगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की रिश्तेदार महिला पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर तमिलनाडु में एक होटल पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस मुद्दे पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
न्यायमूर्ति आरके गाबा ने सीबीआई को 25 जुलाई तक इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा, स्पष्ट किया जाए कि इस मामले में अब तक क्या जांच की गई है। अदालत ने यह नोटिस पेशे से डॉ. के.काथिरवेल की दायर याचिका पर किया है।
याची ने आरोप लगाया है कि वह पी.चिदंबरम की पत्नी नलिनी की बहन पद्मिणी के साथ पाटर्नर शिप में होटल चला रहे थे और पद्मिणी ने इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर संपत्ति को हड़प लिया।
अदालत में उपस्थित सीबीआई की अधिवक्ता राजदीप बेहुरा ने नोटिस स्वीकार कर जल्द रिपोर्ट दाखिल करने का आश्वासन दिया है।
2016 में दी गई थी सीबीआई को शिकायत
वहीं, काथिरवेल ने याचिका में आरोप लगाया कि उन्होंने सितंबर 2016 में चिदंबरम, उनके परिवार के सदस्यों और आईओबी के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ अपने होटल को हथियाने के लिए सीबीआई को शिकायत दी थी, लेकिन जांच एजेंसी ने कोई कदम नहीं उठाया।
याची ने कहा बैंक ऋण के बकाया का भुगतान करने के बावजूद बैंक अधिकारियों ने तिरुपुर में स्थित होटल की दिखावे के तौर पर निलामी कर यह होटन पद्मिणी के नाम मात्र 4.5 करोड़ में कर दिया। जबकि होटल की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा थी।
उन पर मात्र ढ़ाई करोड़ का कर्ज था। उन्होंने कहा यह मामला सरासर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व उनके परिवार द्वारा बैंकों का उपयोग करके संपत्ति का दुरुपयोग करने का है।