{"_id":"5ee6b03d8ebc3e42b240064c","slug":"delhi-has-the-lowest-death-rate-after-tamil-nadu-among-the-top-four-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात: टॉप चार राज्यों में तमिलनाडु के बाद दिल्ली में सबसे कम मृत्युदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात: टॉप चार राज्यों में तमिलनाडु के बाद दिल्ली में सबसे कम मृत्युदर
Mon, 15 Jun 2020 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:48 AM IST
सार
- पहले नंबर पर है गुजरात और फिर महाराष्ट्र, राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मृत्युदर 2.9 फीसदी
- सरकार भी जता चुकी है 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख मामले होने की आशंका
विज्ञापन
कोरोना वायरस से मौत
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार ने भी आशंका जताई है कि यहां 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख मामले हो सकते हैं। राजधानी की तुलना अन्य राज्यों से भी की जा रही है। कहा जा रहा है कि यहां के हालात भी महाराष्ट्र जैसे हो सकते हैं, लेकिन टॉप चार राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु के बाद दिल्ली में सबसे कम मृत्युदर है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में संक्रमण से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। दूसरा स्थान तमिलनाडु का है और फिर दिल्ली, लेकिन संक्रमितों की संख्या के लिहाज से मृत्युदर की बात करें तो राजधानी दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
यानी, यहां कोरोना से मौत की दर महाराष्ट्र और गुजरात से कम है। यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 38,958 है और 1271 मरीजों की मौत हुई है। यानी, मृत्युदर 3.2 फीसदी है। गुजरात में यह आंकड़ा 6.3 और महाराष्ट्र में 3.7 फीसदी है। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मृत्युदर 2.9 फीसदी है।
विज्ञापन
आबादी के लिहाज से राजधानी में ज्यादा मौतें
टॉप तीन राज्यों में जनसंख्या के लिहाज से सबसे ज्यादा मौत दिल्ली में हुई हैं। यहां 2 करोड़ की आबादी पर ही 1271 मौत हुई हैं। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 63 मरीजों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 29 और गुजरात में 21 है। राजधानी में पिछले 15 दिनों में मौत के आकंड़े करीब 3 गुना तक बढ़ गए हैं। यहां पिछले दो सप्ताह में 855 लोगों की जान गई है।टॉप चार राज्यों में मृत्युदर
| राज्य | कुल संक्रमित | मौत | मृत्युदर |
| महाराष्ट्र
|
104568 | 3830 | 3.7 |
| तमिलनाडु | 42687 | 397 | 01 |
| दिल्ली | 38958 | 1271 | 3.2 |
| गुजरात | 23038 | 1448 | 6.3 |
(नोट : मृत्युदर फीसदी में है)
आबादी के लिहाज से मौत
| राज्य | मौत | आबादी | प्रति 10 लाख की आबादी पर मौतें |
| महाराष्ट्र | 3830 | 13 करोड़ | 29 |
| दिल्ली | 1271 | 02 करोड़ | 63 |
| गुजरात | 1448 | 07 करोड़ | 21 |
| तमिलनाडु | 397 | 08 करोड़ | 05 |
(नोट : आंकड़े 14 जून तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं)