{"_id":"58b5b5914f1c1b9c18830c08","slug":"delhi-gurdwara-committee-came-in-favor-of-gurmehr","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरमेहर के हक में आई दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरमेहर के हक में आई दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
gurmehar kaur
- फोटो : बीबीसी
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर को दक्षिणपंथी छात्र इकाई के एक नेता द्वारा बलात्कार करने की धमकी देने की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने दोषी नेता पर तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए गुरमेहर को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने का एलान किया है।
जीके ने कहा कि गैरजरूरी एवं गैर सामाजिक तत्वों द्वारा कारगिल में शहीद हुए कैप्टन मनदीप सिंह की बेटी को धमकी देना किसी भी तरह राष्ट्रवाद की कसौटी पर खरा नहीं उतरता।
विज्ञापन
अपने ही समाज की लड़कियों को धमकाने वाले कभी सच्चे हिंदुस्तानी नहीं हो सकते। उन्होंने इस घटना को निचले स्तर की सियासत बताते हुए कहा पूरी कमेटी हर समय गुरमेहर कौर के हक में खड़ी है।
विज्ञापन
जीके ने कहा कि देश का संविधान हर नागरिक को अपनी बात कहने की आजादी देता है पर विचारों में भिन्नता का मतलब कभी धमकी भरी जीवनशैली से जुड़ने का मार्ग नहीं बताता।
उन्होंने कहा यदि गुरमेहर ने पाकिस्तान से लड़ाई न करने की वकालत की है तो इसमें देश प्रेम किसी तरीके से खत्म नहीं हो जाता। देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद की लड़की से इस प्रकार का व्यवहार कर आखिर हम लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं।