फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Group Misdeed Accused driver and conductor are from Kanpur Dehat.

दिल्ली में चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म: कानपुर देहात के हैं आरोपी चालक-कंडक्टर, मरम्मत के लिए जा रही थी गाड़ी

Mon, 31 Aug 2026 03:29 PM IST
Akash Dubey एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 31 Aug 2026 03:29 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर देहात के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Delhi Group Misdeed Accused driver and conductor are from Kanpur Dehat.
चलती बस में किशोरी से दरिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस बस में 16 वर्षीय लड़की से गैंगरेप हुआ है, उस बस कंपनी के मालिक का बयान सामने आया है। कंपनी के मैनेजर मोनू गुप्ता ने कहा कि बस मरम्मत के लिए तिमारपुर (दिल्ली) भेजी गई थी। अगले दिन प्रशासन ने बस जब्त कर ड्राइवर-कंडक्टर को गिरफ्तार किया। दोनों कानपुर देहात के हैं और दो साल से कार्यरत थे। उनके आधार कार्ड पुलिस को सौंपे गए।

विज्ञापन

यह है मामला
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसा कांड सामने आया है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में यह वारदात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 अगस्त 2026 की बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

11वीं की छात्रा है पीड़िता 
पीड़िता मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। छात्रा 3 अगस्त 2026 को अपने घर से बिना बताए निकली थी। वह पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज थी। उसका इरादा नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने का था।

3 अगस्त को घर से निकली थी पीड़िता
पीड़िता 3 अगस्त 2026 को अपने घर से निकली थी। वह नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जा रही थी। इसी दौरान वह ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए स्लीपर बस में सवार हुई। बस में ही चालक और कंडक्टर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह गंभीर वारदात 4 अगस्त 2026 को हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही कश्मीरी गेट थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से जांच शुरू की। दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस स्लीपर बस में वारदात हुई थी, उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed