फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Govt schools have reopened from today and following all COVID 19 precautions and SOP

स्कूलों में बच्चों का पहला दिन: भारी बारिश के बाद भी स्कूल पहुंचे छात्र, विशेषज्ञों ने कहा- रखें सावधानी

Wed, 01 Sep 2021 07:39 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 01 Sep 2021 07:39 PM IST
सार

दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इतने खराब मौसम के बाद भी बच्चे स्कूल आए हैं, इसी से यह बात साबित होती है कि बच्चे स्कूलों को खुलने को लेकर कितना इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के अंतराल में बच्चों का भारी नुकसान हुआ है...

विज्ञापन
Delhi Govt schools have reopened from today and following all COVID 19 precautions and SOP
खुले दिल्ली के स्कूल - फोटो : Agency

विस्तार

लगभग डेढ़ साल बाद बुधवार को दिल्ली के स्कूल खुले। सुबह से ही पूरी दिल्ली में तेज बारिश हो रही थी, लेकिन यह बारिश भी बच्चों को स्कूल पहुंचने से नहीं रोक सकी। काफी संख्या में बच्चे अपने-अपने स्कूलों को पहुंचे और पठन-पाठन किया। स्कूल का ज्यादातर समय तो छात्रों को नए माहौल के अनुसार अपने आपको ढालने में ही लगाया। लेकिन स्कूलों के खुलने की खुशी बच्चों के चेहरों से झलक रही थी।

विज्ञापन


कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों ने आशंकाएं जाहिर की हैं, लेकिन संक्रमण के मामले कम होते देख स्कूलों को खोलने का निर्णय किया गया है। इस दौरान भी छात्रों की संख्या आधी रखने, शिक्षण के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखने और अन्य कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने कहा

दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इतने खराब मौसम के बाद भी बच्चे स्कूल आए हैं, इसी से यह बात साबित होती है कि बच्चे स्कूलों को खुलने को लेकर कितना इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के अंतराल में बच्चों का भारी नुकसान हुआ है। अब छात्र, अध्यापक और अभिभावक तीनों मिलकर इस कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने स्कूलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती के साथ पालन किया जाए। इस दौरान मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और समय-समय पर सैनिटाइजर के इस्तेमाल की आवश्यकता है। स्कूल अभी ब्लेंडेड मोड में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी। जो भी छात्र स्कूल नहीं आना चाहेगा, उसे बाध्य नहीं किया जाएगा।


अगर स्कूल खोलने के बाद कोई परेशानी सामने नहीं आती है तो अन्य वर्गों के छात्रों को भी स्कूल बुलाया जाएगा। इसके लिए कुछ स्कूलों को आधी क्षमता के साथ खोलने पर विचार किया जा सकता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक खुशहाली के माध्यम से भी मजबूत किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed