फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi govt allocated Rs 25 Cr for Chhath Puja

Delhi: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए आवंटित किए 25 करोड़ रुपये, 11 सौ स्थानों पर मनाई जाएगी छठ

Fri, 14 Oct 2022 12:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Oct 2022 12:13 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से दिल्ली सरकार छठ पूजा के लिए व्यापक इंतजाम नहीं कर पाई। 2014 में 69 स्थानों पर छठ पूजा मनाई गई थी, जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार 1100 स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Delhi govt allocated Rs 25 Cr for Chhath Puja
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में दो साल बाद केजरीवाल सरकार व्यापक स्तर पर छठ पूजा मनाते की तैयारी में जुट गई है। इस बार 11 सौ स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी। इसके लिए सरकार 25 करोड़ रुपये खर्च करेगी। शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए यह जानकारी दी।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से दिल्ली सरकार दो साल से छठ पूजा के लिए व्यापक इंतजाम नहीं कर पाई। 2014 से आप सरकार में दिल्ली में भव्य रूप से छठ पूजा मनाना शुरू हुआ है। 2014 में 69 स्थानों पर छठ पूजा मनाई गई थी, जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस बार 1100 स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी, जिसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इसके लिए सरकार 25 करोड़ रुपए खर्च करेगी। जिससे लोग धूमधाम से छठ पूजा मनाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा को लेकर दिल्ली सराकर ने कई तैयारियां की हैं। जिसमें सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली पुलिस मुस्तैद रहेगी। साथ ही जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

छठ पूजा की छटा को भव्य बनाने के लिए टैंट, साउंड सिस्टम, एलईडी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। फिलहाल दिल्ली में 24 घंटे बिजली है और पूजा को लेकर विशेष तौर पर पावर बैकअप और पीने के पानी का प्रबंध होगा। साफ-सफाई और शौचालयों का प्रबंध होगा। हर जगह एंबुलेंस का इंतजाम होगा। जिससे कोई हादसा होने पर तुरंत पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed