फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will work to bring the death toll to zero

कोरोनाः मौत का आंकड़ा शू्न्य पर लाने के लिए काम करेगी दिल्ली सरकार

Thu, 06 Aug 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली     
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली      Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Aug 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi government will work to bring the death toll to zero
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना से मौत की संख्या को  शून्य पर लाने के लिए हर कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने राजधानी के जिन 10  कोविड अस्पतालों में मरीजों की सबसे अधिक मौतें हो रही थी,उनके मूल्यांकन के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई थी। समितियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी। इस रिपोर्ट में समितियों ने सभी अस्पतालों के बारे में अलग-अलग सुझाव दिया है, जिसे अब दिल्ली सरकार लागू करेगी। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल स्वयं कोविड-19 मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। इससे मौतों की दर में कमी आई है। सीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बीते सप्ताह 4 समितियों का गठन किया था। सभी समितियों में 4-4 सदस्य थे। समिति में दो सदस्य आंतरिक चिकित्सा और दो सदस्य एनेस्थेसिया के विशेषज्ञ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चारों समिति को 10 अस्पतालों में कोविड मौतों के कारणों का अध्ययन करने की जिम्मेदारी दी गई थी साथ ही यह समितियों को आवंटित अस्पतालों में यह भी देखेने के लिए कहा गया था कि कोविड मरीजों के इलाज में मानकों का पालन किया गया था या नहीं।     
   
समिति ने सभी अस्पतालों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया,जिसकी विस्तृत रिपोर्ट बुधवार को मुख्यमंत्री को सौंप दी गई। इस दौरान समिति की ओर से दिए गए सुझाव को लागू करने पर भी सहमति बनी है। समिति ने अलग-अलग अस्पतालों के लिए अलग-अलग सिफारिश की है। 

समितियों द्वारा दिए गए सुझाव

जीटीबी अस्पताल
  • कोविड वार्डों में शुरुआती जांच के लिए एचएफएनओ/ बीआईपीएपी मशीनों से लैस किया जाना चाहिए
  • बीमार मरीजों को आईसीयू में जल्दी पहुंचाना चाहिए
  • रोगी के इलाज में जल्दी प्लाज्मा का उपयोग बढ़ाया जाए

सफदरजंग अस्पताल
  • शुरुआती चेतावनी स्कोर कार्डों का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि गंभीर मरीजों का तत्काल पता लगाया जा सके और उन्हें वार्डों से आईसीयू में स्थानांतरित किया जा सके
  • कोविड आईसीयू बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए 

लोक नायक अस्पताल
  • शुरुआती चेतावनी स्कोर कार्डों का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि गंभीर मरीजों का तत्काल पता लगाया जा सके और उन्हें वार्डों से आईसीयू में स्थानांतरित किया जा सके।

सर गंगा राम अस्पताल
  • जो मरीज लंबे समय से वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। उनकी जटिलताओं का शीघ्र पता लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed