फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will train youth across the country in the field of skills

दिल्ली सरकार: कौशल के क्षेत्र में देशभर के युवाओं को प्रशिक्षण देगी  

Sat, 11 Sep 2021 11:49 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Sep 2021 11:49 AM IST
सार

इस योजना के माध्यम से दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि वो युवाओं को प्रशिक्षण देगी जिससे वह अपने देश का नाम रोशन कर सकेंगे और एक समाज के निर्माण में बेहतर योगदान दे सकेंगे। 

विज्ञापन
Delhi government will train youth across the country in the field of skills
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार कौशल के क्षेत्र में  देश का नाम रोशन करने के लिए देशभर के युवाओं को प्रशिक्षण देगी। इसके तहत युवाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उक्त बातें उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दिल्ली राज्य उद्यमिता प्रतियोगिता 2021 के विद्यार्थियों के पुरस्कृत सम्मान समारोह में कही।  
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि विश्व स्तर पर होने वाली उद्यमिता प्रतियोगिता में दिल्ली के विद्यार्थी देश का नाम रोशन कर सके यह सपना उन्होंने पांच साल पहले देखा था। पिछले पांच सालों में इस विचार पर काम करने के बाद दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय को स्थापित किया।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि शंघाई 2022 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन हो सके इसके लिए दिल्ली सरकार न सिर्फ दिल्ली के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देगी, बल्कि क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के लिए देशभर के युवाओं को दिल्ली सरकार प्रशिक्षण मुहैया करवाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की प्रतियोगिता अब और भी बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली है। ऐसे में उन्हें बेहतर तैयारी करने के लिए भी कहा। इस दौरान सिसोदिया ने कई युवाओं से भी बातचीत कर कौशल प्रतियोगिता को लेकर उनके विचार जाने। कार्यक्रम में मौजूद कई युवाओं ने सिसोदिया से बातचीत कर कौशल प्रतियोगिता को एक बेहतर अवसर के रूप में बताया और दिल्ली सरकार से प्रशिक्षण के लिए सहयोग करने की भी अपील की।

वहीं, कार्यक्रम में मौजूद आप विधायक आतिशी ने कहा कि यह प्रतियोगिता का आयोजन भविष्य में मील का पत्थर साबित होने वाला है। उन्होंने कहां की वर्तमान में देश में उच्च कौशल प्राप्त युवाओं की जरूरत है। क्योंकि, कंपनियां कौशल युक्त युवाओं की तलाश करती है। ऐसे में इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा कौशल के क्षेत्र में अन्य युवाओं के लिए भी दरवाजे खोल रहे हैं।  


कार्यक्रम के दौरान 30 विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 55 युवाओं को सम्मानित किया गया। कौशल विश्विद्यालय की वाईस चांसलर प्रोफेसर निहारिका वोहरा उक्त प्रतियोगिता के लिए कुल पांच हजार युवाओं ने आवेदन किया था, जिसके बाद राज्य स्तर पर दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता का आयोजन कर 55 युवाओं का चुना है। अब नवंबर में चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर चुने गए युवाओं को शंघाई 2022 में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed