फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government will start portal in the name of delhi market

दिल्ली बाजार नाम से पोर्टल शुरू करेगी सरकार, कौन सी मार्केट किस व्यापार के लिए मशहूर? मिलेगी इसकी जानकारी

Sun, 23 Aug 2020 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 23 Aug 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
delhi government will start portal in the name of delhi market
चांदनी चौक - फोटो : Twitter

चांदनी चौक की तरह ही दिल्ली के सभी मार्केट का सौंदर्यकरण किया जाएगा। चांदनी चौक पॉयलट प्रोजेक्ट है, इसी तरह से अन्य मार्केट को भी विकसित कर अंतरराष्ट्रीय बाजार के रूप में विकसित करने की योजना है। साथ ही दिल्ली सरकार दिल्ली बाजार नाम से एक पोर्टल बनाने की योजना तैयार कर रहा है। इस पोर्टल पर कौन सा मार्केट किस वजह से मशहूर है समेत कई जानकारी उपलब्ध होगी। दिल्ली के मार्केट एसोसिएशन के साथ ऑनलाइन बैठक में यह बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति के इतिहास में इतनी बड़ी समस्या पहले कभी नहीं आई थी। कोरोना की वजह से लोगों की जिंदगी, व्यापार को जल्द ट्रैक पर लाया जाएगा। दिल्ली दो करोड़ लोगों का एक परिवार है। इस पूरे परिवार ने मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ा। दिल्ली मॉडल की चर्चा विदेश में भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा होगी। कार्यक्रम का संचालन चैंबर ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएश के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने किया।
विज्ञापन


दिल्ली ऐसा राज्य जहां दोबारा लॉकडाउन नहीं हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि दो करोड़ के परिवार की वजह से ही दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया गया। इसके पीछे यह सोच थी कि ऐसा न हो कि कोरोना से तो बच जाएं और भूखमरी से मर जाएं। रोटी भी खाने को न मिले। कोरोना की स्थिति को कंट्रोल करने में दिल्ली सरकार कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार स्टार्ट अप योजना लेकर आ रही है। रोजगार बाजार का अनुभव अच्छा आ रहा है। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत कैसे लोगों को लोन मिले इस पर भी सरकार काम कर रही है। बैंकों से बातचीत कर आने वाली समस्या का समाधान किया जाएगा। 
 

सर्वजनिक परिवहन की दिक्क्त जल्द दूर होगी

व्यापारियों ने सार्वजनिक परिवहन व्यावस्था शुरू करने के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। कहा गया है कि दिल्ली को देश के अन्य राज्यों से अलग माना जाए। कोरोना का संक्रमण काफी कम हो गया है। कम से कम चरणबदध तरीके से मेट्रो शुरू की जाए। ट्रायल के तौर पर इजाजत मिलनी चाहिए। कई बार केंद्र सरकार से मुद्दा उठाया है। व्यापारियों के साब बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्कल रेट विसंगतियों को दूर करेंगे। 

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को दिया सुझाव
. निर्माण उद्योग से जुड़े व्यवसायी हर्षवर्धन बंसल-निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सर्कल रेट कम करने का सुझाव दिया। कहा कि कोरोना के समय में लोग घर खरीदना चाहते हैं। सर्कल रेट तीन गुणा ज्यादा है। इसे खत्म करने के लिए स्टैंप ड्यूटी कम किया जाए। 
. साउथ एक्स मार्केट के अध्यक्ष विजय कुमार-मेट्रो सर्विस शुरू करने का सुझाव दिया। कहा कि दिल्ली के लोग मेट्रो से ही बाजार पहुंचना ज्यादा पसंद करते हैं। सार्वजनिक वाहन की कमी की वजह से दुकान जल्दी बंद करनी पड़ रही है।
. महिला कारोबारी मीनाक्षी दत्त-महिला व्यवसायियों के लिए अलग से एक सेल बननी चाहिए ताकि वह अपने परेशानी से अवगत करा सकें।
. मार्बल एसोसिएशन प्रवीण गोयल-ऑर्गनाइज मार्केट होना चाहिए। कंझावला में मार्बल के लिए अलग से मार्केट दिया जाए, ताकि चीन जैसा मार्बल दिल्ली में ही बन सके। 
. संजय भार्गव चांदनी चौक मार्केट अध्यक्ष-बाजार का इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक होना चाहिए। कोरोना की वजह से ग्राहक नहीं आना चाहते हैं। अमृतसर की तरह ही पूरे बाजार को विकसित किया जाए। छह फुट की गलियों में तीन फुट के अतिक्रमण को खत्म किया जाए। 
. खान मार्केट प्रेसीटेंड संजीव मेहरा-व्यापारियों के लिए एक समन्वय समिति बननी चाहिए। ताकि एनडीएमसी के साथ व्यापारी समन्वय कर व्यापार कर सकें। अपनी शिकायत वहां ले जा सकें। 
. सदर बाजार राकेश यादव-चांदनी चौक की तरह ही सदर बाजार का भी सौर्दयकरण किया जाए। अजमेरी गेट, खारी बावली समेत अन्य बाजार को मिलाकर सौदर्यकरण होना चाहिए। ड्रेनेज सिस्टम ठीक किया जाए। आर्थिक बोझ कम किया जाए।
. विनय नारंग ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री-दिल्ली में एक ऑटो हब होना चाहिए ताकि ऑटो पार्टस की दुकान एक जगह व्यापार कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed