फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government will fix the limit of guests and food in wedding ceremonies

शादी समारोहों में मेहमानों और भोजन की सीमा तय करेगी दिल्ली सरकार, बनाएगी नियम

Wed, 12 Dec 2018 04:35 AM IST
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government will fix the limit of guests and food in wedding ceremonies
बारात - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली सरकार राजधानी में होने वाले शादी समारोहों में मेहमानों की संख्या तय करने पर विचार कर रही है। सरकार इसे लेकर पॉलिसी बनाने जा रही है। साथ ही सरकार ने यह भी कहा कि इस तरह के समारोहों में भोजन की बर्बादी न हो इस पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी है।  

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने मंगलवार को न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि शादी समारोहों में भोजन की बर्बादी को सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल और सरकार ने इस मसले पर बातचीत की है और दोनों इससे सहमत है कि इस मसले पर पॉलिशी बनाने की जरूरत है। मुख्य सचिव ने बताया कि सरकार समारोह में भोजन की उपलब्धता, मेहमानों की संख्या निर्धारित करने पर विचार कर रही है। साथ ही संस्थागत कैटरिंग पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
मुख्य सचिव ने पीठ से यह भी कहा कि दिल्ली के समाज में शादी बेहिसाब खर्च किया जाता है और कृतिम तरीके से मांग को बढ़ाया जाता है। लिहाजा इस पर लगाम जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी भी रिपोर्ट आई है कि कभी-कभी ऐसे समारोह में भोजन का स्तर नहीं होने पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है, लिहाजा भोजन की गुणवत्ता को लेकर पॉलिशी बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इन समारोह में पानी की बर्बादी होती है और यह गंभीर विषय है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट जो भी आदेश पारित करेगी, सरकार उसका पालन करेगी। सरकार ने कहा कि इन मसलों पर छह महीने के भीतर पॉलिशी बना दी जाएगी।

इस पर पीठ ने मुख्य सचिव से कहा कि पहले वह पॉलिशी लेकर आए। इसके बाद यह यह तय किया जाएगा कि इसके अनुपालन के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि उन्हें पॉलिशी बनाने के लिस आठ हफ्ते का वक्त दिया जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी कैटरर्स के पास लाइसेंस है और सभी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के दायरे में हैं। जवाब में पीठ ने कहा कि मुख्य सचिव ने हमें जानकारी दी कि कभी-कभी समारोह में खराब भोजन परोसे जाते हैं।

भोजन की गुणवत्ता के लिए कोई तो सिस्टम होना चाहिए। पीठ ने सरकार को छह हफ्ते में पॉलिशी बनाने के लिए कहा है। पीठ ने कहा कि दिल्ली की आम जनता के हितों के ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जाए।  

साथ ही पीठ ने कहा कि पॉलशी इस पर बनाई जानी चाहिए कि मोटल व फार्म हाउस में होने वाले समारोह के कारण ट्रैफिक समस्या को खत्म किया जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed