फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government will distribute 10,000 heaters in Delhi

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण से लड़ाई को मिला नया हथियार, राजधानी 10 हजार ई-हीटर बांटेगी रेखा गुप्ता सरकार

Sat, 22 Nov 2025 02:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 22 Nov 2025 02:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली हाट पीतमपुरा में आरडब्ल्यूए को इलेक्ट्रिक हीटर बांटे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल न केवल नाइट गार्ड्स को ठंड से राहत देगी बल्कि खुले में लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधन के उपयोग को कम कर वायु प्रदूषण में कमी लाने में भी सहायक होगी। 

विज्ञापन
Delhi government will distribute 10,000 heaters in Delhi
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : Youtube/@Rekha-Gupta-Official

विस्तार

दिल्ली सरकार ने कॉलोनियों में बायोमास बर्निंग पर रोक लगाने के लिए खास मुहिम शुरू की है। इसके तहत सरकार की ओर से कॉलोनियों में तैनात नाइट गार्ड्स को 10 हजार इलेक्ट्रिक हीटर दिए जाएंगे। इससे लकड़ी और कोयला जलाने पर रोक लगेगी।

विज्ञापन


सरकार ने सिक्योरिटी गार्ड्स को हीटर देना शुरू कर दिया है ताकि सर्दियों के दौरान कॉलोनियों में पहरा देने वाले गार्ड सर्दी से बचने के लिए इन हीटरों का इस्तेमाल कर सकें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली हाट पीतमपुरा में आरडब्ल्यूए को इलेक्ट्रिक हीटर बांटे। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल न केवल नाइट गार्ड्स को ठंड से राहत देगी बल्कि खुले में लकड़ी और कोयले जैसे पारंपरिक ईंधन के उपयोग को कम कर वायु प्रदूषण में कमी लाने में भी सहायक होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राजधानी में प्रदूषण घटाने के लिए बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए प्रभावी व कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। मौके पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल, पर्यावरण मंत्री  मंजिंदर सिंह सिरसा, कई विधायक, आरडब्ल्यूए के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑड-ईवन से लोगों को कठिनाई हुई
मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि 11 साल से अधिक सत्ता में रहने के बावजूद पिछली सरकार प्रदूषण घटाने, यमुना सफाई, कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने, सड़क सुधार, स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई ठोस काम नहीं कर पाई। उनकी ऑड-ईवन योजना से लोगों को कठिनाई हुई। अब भाजपा सरकार जन सहयोग, तकनीक और जिम्मेदार शासन से दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करेगी। पर्यावरण मंत्री सिरसा ने बताया कि सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ 8000 उद्योगों को पॉल्यूशन मानकों के दायरे में शामिल किया है। इसका फर्क जल्द दिखेगा।


ई-प्रेस के लिए प्रोत्साहित करेगी सरकार
मुख्यमंत्री ने बताया कि ये इलेक्ट्रिक हीटर सीएसआर फंड से बांटे जाएंगे। वहीं, सरकार कपड़े प्रेस करने वाले श्रमिकों को कोयला आधारित प्रेस की जगह गैस या ई-प्रेस अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। झुग्गी-बस्तियों में उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन जल्द दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed