{"_id":"5eaa00bf8ebc3e90743f2a62","slug":"delhi-government-warns-lab-delay-in-investigation-report-may-cause-big-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार की लैब को चेतावनी, जांच रिपोर्ट में देरी से हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार की लैब को चेतावनी, जांच रिपोर्ट में देरी से हो सकता है बड़ा नुकसान
Thu, 30 Apr 2020 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Apr 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में लेटलतीफी होने के चलते दिल्ली के अधिकांश जिले अब तक लाल जोन से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। एक दिन पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में जांच रिपोर्ट 15-15 दिन में भी नहीं मिलने का मुद्दा उठा था जिसके बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी की सभी लैब को सख्त चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि अभी केंद्र सरकार की लैब को इससे जुड़े निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 29 अप्रैल के अंक में रिपोर्ट न मिलने के इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। साथ ही दिल्ली में जिला वार प्रशासन के सामने आ रही मुश्किलों के बारे में भी पाठकों तक जानकारी पहुंचाई थी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि अगर समय रहते रिपोर्ट नहीं मिलती है तो इससे दिल्ली का बड़ा नुकसान हो सकता है। सभी लैब और मौजूदा कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि तय फॉर्मेट में समय रहते सैंपल की जानकारी प्रशासन को मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
पहला सैंपल या फिर दोबारा से भेजा सैंपल पॉजिटिव मिलते ही इसकी जानकारी ईमेल के जरिये प्रशासन तक समय रहते पहुंचनी चाहिए। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने कोविड अस्पताल, कोविड निगरानी केंद्र और कोविड कलेक्शन केंद्र इत्यादि को एक यूनिक आईडी नंबर दिया है।
इन जगहों से जाने वाले सैंपल और उनकी जांच रिपोर्ट पर यह यूनिक कोड अनिवार्य है, ताकि इस कोड के जरिये संबंधित जिला प्रशासन को समय रहते सटीक रिपोर्ट प्राप्त हो सके।