फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government's relief, diesel buses run for 15 years

दिल्ली सरकार की राहत, डीजल बसों को 15 साल तक चलाने की छूट

Fri, 18 Mar 2016 06:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Mar 2016 06:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi government's relief, diesel buses run for 15 years
डीजल वाहनों को दिल्ली सरकार से राहत

डीजल से चलने वाली पुरानी बसों को दिल्ली सरकार ने फौरी राहत दी है। बस स्वामी अब डीजल बसों में सीएनजी का रेट्रोफिटमेंट कराके उसे दस के बजाए 15 साल तक सड़क पर चला पाएंगे।

विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने इस राहत के साथ कुछ शर्तें भी रखी हैं, जिसका फायदा यूरो तीन और चार मानक वाले वाहनों को ही मिलेगा। निजी वाहनों में भी सीएनजी रेट्रोफिटमेंट की मंजूरी अब सिर्फ यूरो तीन और चार मानक के चार पहिया वाहनों को होगी। परिवहन विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार ने पुराने वाहनों में सीएनजी (कम्प्रेस नेचुरल गैस) रेट्रोफिटमेंट के बदलाव को लेकर एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने जो रिपोर्ट दी है, उससे सबसे ज्यादा फायदा ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट से चलने वाली यूरो तीन और चार मानक की बसों को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं

Delhi government's relief, diesel buses run for 15 years
मंत्रियों के साथ अरविंद केजरीवाल
हालांकि, इसमें भी सरकार ने कुछ शर्तें रखी हैं।  अभी तक डीजल वाहन (निजी और व्यवसायिक दोनों) को रजिस्ट्रेशन के बाद दस साल तक चलाने की मंजूरी है। अब इस नए आदेश से ऐसी बसें जो डीजल ईंधन से चलती हैं, वह सीएनजी रेट्रोफिटमेंट करा सकते हैं।

यह तभी हो सकता है जबकि बस यूरो तीन मानक की हो तो उसका रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2010 से पहले हुआ हो। अगर इसके बाद यूरो तीन मानक की बस रजिस्टर्ड है तो उसे रेट्रोफिटमेंट की मंजूरी नहीं मिलेगी।

कमेटी के एक सदस्य के मुताबिक राजधानी में यूरो तीन मानक के वाहनों का नियम 2005 में लागू हुआ था। यूरो फोर मानक अप्रैल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले लागू हुआ। यूरो फोर मानक की बस जो अप्रैल 2010 या उसके बाद रजिस्टर्ड हैं, उन्हें यह राहत मिलेगी।

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लोकल हो जाएगा

Delhi government's relief, diesel buses run for 15 years
अरविंद केजरीवाल

उनके मुताबिक, इसमें एक शर्त यह है कि सीएनजी लगवाने के बाद उस बस का परमिट क्राइटेरिया बदल जाएगा। बस का ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लोकल हो जाएगा। मसलन, वह सिर्फ दिल्ली एनसीआर में चल पाएंगे।

कमेटी के अनुसार, अब निजी कार चालक अपने पुराने वाहनों में सीएनडी रेट्रोफिटमेंट करा रहे हैं तो वह वाहन यूरो तीन और चार होने चाहिए। अगर वह इस कैटेगरी में नहीं आते हैं तो उनमें सीएनजी नहीं लगवा सकते हैं।

कार में यूरो तीन मानक की कार अप्रैल 2010 से पहले की रजिस्टर्ड हो, तभी उसे सीएनजी रेट्रोफिटमेंट की मंजूरी मिलेगी। परिवहन विभाग के आदेश से यूरो दो मानक के वाहनों में अब सीएनजी नहीं हो पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed