फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Government released Rs. 500 crore for development of unauthorized colonies

अनधिकृत कॉलोनियों के लिए केजरीवाल सरकार का बड़ा तोहफा, 500 करोड़ रुपये जारी किए

Fri, 19 Jul 2019 08:08 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 19 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government released Rs. 500 crore for development of unauthorized colonies
फाइल फोटो
दिल्ली सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग इस रकम से सड़क, नाली और गलियों का निर्माण करेगा। 
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए 1,500 करोड़ रुपये का बजट है। पहली तिमाही के लिए 700 करोड़ रुपये पहले ही जारी कर दिए गए थे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर 500 करोड़ रुपये की अगली किस्त जारी की गई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहरी विकास विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि अनधिकृत कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्यों में किसी भी तरह की वित्तीय बाधा न आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय के भीतर क्रियान्वयन करने वाली एजेंसी सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग का रकम जारी करे। इसी सिलसिले में 2019-20 के लिए अनधिकृत कॉलोनियों के विकास के मद में फंड दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री खुद कच्ची कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। औचक निरीक्षण के साथ सीएम अनधिकृत कॉलोनियों में चल रहे विकास कार्यों में वित्तीय और प्रशासनिक जरूरतों पर समीक्षा बैठकें भी करते रहते  हैं। इसका जमीन पर असर भी दिख रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed