दिल्ली सरकार के मंत्री का एलजी को खत, एसीबी मुखिया पर दर्ज हो मुकद्दमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल मंत्री कपिल मिश्रा ने कथित पानी टैंकर घोटाले के पूछताछ में शामिल होने के अगले दिन उपराज्यपाल नजीब जंग को चार पुराने मामलों के एफआईआर नंबर समेत पत्र लिखा है।
मिश्रा ने लिखा है कि मुझ पर विजेंद्र गुप्ता के पत्र को आपने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को भेजा जिसमें मेरे खिलाफ कार्रवाई में देरी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। जो शिकायत पत्र में लिखा था, वही एफआईआर में शामिल किया गया।
कपिल मिश्रा ने 11 फरवरी, 2014 की तारीख में भागीरथी ट्रीटमेंट प्लांट, नॉन एएमआर मीटर घोटाला और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्ट्रीट लाइट के लिए दायर एफआईआर का हवाला देकर लिखा है कि ये एफआईआर उस समय दर्ज कराई गई। अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
उपराज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए
इसलिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के मुखिया और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा जिसे रिपोर्ट करती है (उपराज्यपाल) के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। जल मंत्री ने आगे लिखा है कि कानून देश के सभी नागरिकों के लिए बराबर है
मैं पुरजोर तरीके से मांग करता हूं कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के विशेष आयुक्त और दो साल से इस मामले को दबाने के लिए उपराज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 16 विधायकों ने इसी तरह की शिकायत उपराज्यपाल कार्यालय को दी थी। इतना ही नहीं दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति में भी मामला दिया गया है। याचिका समिति की अध्यक्ष राखी बिडलान ने बताया था कि कमेटी ने उपराज्यपाल को समन भेजने का फैसला किया है। लेकिन कानूनी राय ली जानी बाकी है।