फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government may increase discount issued on circle rate

Delhi News: सर्किल रेट पर छूट बढ़ा सकती है सरकार, रियल एस्टेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

Thu, 23 Jun 2022 04:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 23 Jun 2022 04:24 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने फरवरी 2021 में संपत्तियों के सर्किल रेट पर 20 फीसदी की छूट की योजना शुरू की थी। दिसंबर में इस योजना को बढ़ाकर 30 जून कर दिया था। उम्मीद है कि छूट की योजना को फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है।  

विज्ञापन
Delhi government may increase discount issued on circle rate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीनों और अचल संपत्तियों के सर्किल रेट पर मौजूदा समय मिल रही 20 फीसदी की छूट को दिल्ली सरकार छह माह और बढ़ा सकती है। दिल्ली राजस्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इससे शहर में रियल एस्टेट  को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने कोविड-19 और लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिहाज से फरवरी 2021 में संपत्तियों के सर्किल रेट पर 20 फीसदी की छूट की योजना शुरू की थी। सरकार ने दिसंबर में फिर से इस योजना को 30 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया था। 
विज्ञापन


अब इस योजना को समाप्त होने में बस कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में राजस्व मंत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस योजना के सभी कारकों का विश्लेषण करने के लिए कहा है। अधिकारियों से सलाह मांगी है कि क्या इस योजना को फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में भूमि और अचल संपत्तियों के सर्किल रेट कम होने के बावजूद सरकार को ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई है। ऐसे में उम्मीद है कि छूट की योजना को फिर से आगे बढ़ाया जा सकता है।   


आठ श्रेणियों में  बांटे गए हैं इलाके 
दिल्ली के इलाकों को ए से एच तक आठ श्रेणियों में बांटा गया है। पॉश इलाके ए श्रेणी में आते हैं और सबसे कम विकसित क्षेत्र एच श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। सरकार की छूट योजना के तहत ए श्रेणी क्षेत्र की जमीन के मौजूदा सर्किल रेट 7.74 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर से घटकर 6.19 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। जबकि एच श्रेणी क्षेत्र की जमीन का मौजूदा सर्किल रेट 23280 रुपये प्रति वर्ग मीटर से घटकर 18624 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed