{"_id":"5dbf095e8ebc3e017b4c1985","slug":"delhi-government-issues-advisory-for-protection-from-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण पर दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी, घर पर रहने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण पर दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी, घर पर रहने की दी सलाह
Sun, 03 Nov 2019 10:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य आपातकाल घोषित होने के बाद रविवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत लोगों से अपील की है कि सुबह शाम व्यायाम न करें, जहां तक संभव हो घर में ही रहें।
विज्ञापन
इस प्रदूषण से लोगों को सांस से जुड़ी तकलीफ और बीमारी हो सकती हैं। सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वाले, पुलिस, ऑटो व रिक्शा चालक आदि को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं महिलाओं से अपील की गई है कि रसोई में गैस की बजाय बिजली उपकरणों का अधिक इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
क्या करें
- नजदीकी डॉक्टर से संपर्क में रहें।
- दिल, फेफड़े इत्यादि के रोगी अपनी दवा नियमित लेते रहें
- केवल एन 95 मास्क का ही इस्तेमाल करें।
- सार्वजनिक यातायात साधनों का इस्तेमाल ज्यादा करें।
- जहां तक संभव हो रसोई में बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करें।
क्या न करें
- पत्तियां, लकड़ी, गोबर इत्यादि न जलाएं।
- भारी जाम वाले इलाके में न जाएं।
- सुबह शाम दौड़, सैर, व्यायाम न करें।
- बीड़ी, सिगरेट का सेवन कतई न करें।
- गर्भवती महिलाएं, बच्चे, कमजोर और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।