{"_id":"5eb0dfe68ebc3e9082567ebd","slug":"delhi-government-impose-70-percent-special-corona-tax-on-liquor-for-discouragement-of-long-queues-outside-liquor-shop-but-still-its-there","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में शराब पर लगा 70 फीसदी 'कोरोना कर', फिर भी सुबह से ही लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में शराब पर लगा 70 फीसदी 'कोरोना कर', फिर भी सुबह से ही लगी लंबी कतार
Tue, 05 May 2020 02:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 05 May 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में शराब पर लगा 70 फीसदी 'कोरोना कर
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली में आज यानी 5 मई से शराब पर विशेष कोरोना टैक्स लग रहा है जिसके चलते इसके दाम 70 प्रतिशत बढ़ गए हैं। हालांकि इस बात का भी असर दिल्लीवालों पर नहीं पड़ा है और उन्होंने आज सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर दुकान खुलने का इंतजार किया और अब भी लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। लोग सुबह साढ़े पांच बजे से कतारों में खड़े हैं। वहीं एक जगह पर कतार में खड़े लोगों पर एक शख्स ने फूल भी बरसाए।
विज्ञापन
लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ को सीमित करने और सरकारी राजस्व बढ़ाने के मकसद से दिल्ली सरकार ने स्पेशल कोरोना शुल्क लगा दिया है। शुल्क की दर एमआरपी पर 70 फीसदी होंगी। मंगलवार सुबह से टैक्स की नई दरें लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ रही। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करवाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। कई जगह दुकानें भी बंद करा दी गई। बावजूद इसके भीड़ कम नहीं हुई। यहां तक कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह की अव्यवस्था पर सख्त चेतावनी देनी पड़ी।
इस सबके बीच दिल्ली सरकार ने शराब पर स्पेशल कोरोना फीस नाम से नया टैक्स लगाने की घोषणा कर दी है। संभव है कि इससे लोगों की भीड़ कम जुटे। साथ ही राजस्व भी कम न हो। दिल्ली सरकार के मुताबकि अब दिल्ली में एमआरपी पर 70 फीसदी टैक्स लगेगा। मंगलवार सुबह से नई दरें लागू हो गई हैं।
#WATCH People line up outside a liquor shop in Delhi's Laxmi Nagar. Delhi Government has imposed a "Special Corona Fee" of 70% tax on Maximum Retail Price of the liquor. pic.twitter.com/rRnk1cuPCr
— ANI (@ANI) May 5, 2020क्यों महंगी शराब पी रहे लोग
दरअसल करीब डेढ़ महीने से लॉकडाउन के चलते बंद शराब की दुकानें अब खुली हैं तो लोग किसी भी तरह से शराब खरीद लेना चाहते हैं। वहीं हरियाणा की सीमा सील होने के चलते वहां नहीं जाया जा सकता, जैसा कि अक्सर दिल्ली वाले करते हैं क्योंकि वहां शराब दिल्ली की मुकाबले सस्ती होती है।
सीमाएं सील होने के चलते हरियाणा से नहीं ला सकते
हालांकि कल शराब की दुकान के बाहर लगे एक शख्स ने एएनआई से बात करते हुए बताया था कि अब हरियाणा में भी 30 रुपये की शराब 300 में मिल रही है। ऐसे में बेहतर है कि दिल्ली में ही टैक्स देकर यहीं से शराब खरीद ली जाए।
लोगों में दुकानें फिर से बंद होने का डर
कई लोगों का मानना है कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में सरकार फिर से सख्ती कर दे और सभी दुकानें बंद हो जाएं तो लोग शराब का स्टॉक भी कर रहे हैं।