फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government has imposed a complete ban on burning firecrackers

दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर पटाखे जलाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Thu, 05 Nov 2020 06:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 05 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi government has imposed a complete ban on burning firecrackers
दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध - फोटो : iStock

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मुख्य स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य अधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ कोरोना स्थिति का जायजा लिया। त्योहार के सीजन में बढ़ते कोरोना के मामले और प्रदूषण स्तर के बढ़ते स्तर के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने राजधानी में किसी भी तरह के पटाखे जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। यह प्रतिबंध 7 से 30 नवंबर तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जाएगा। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड बढ़ाए जाएंगे। 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट अस्पतालों में आईसीयू बेड बढ़ाने की हमारी मांग पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद बुधावार को हमने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। हमें आशा है कि सुप्रीम कोर्ट स्थिति को देखते हुए रोक को हटाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के रोकथाम के लिए हम ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर जोर देंगे। इसी के साथ मृत्यु दर को कम करने के लिए हर जरुरी कदम उठाएंगे।

केजरीवाल की दिल्लीवालों से अपील 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण और कोरोना से जंग लड़ने के लिए आज दिल्लीवासियों का आह्वान किया। उन्होंने दिल्लीवालों को दिवाली में पटाखे न जलाने और एक साथ लक्ष्मी पूजन के लिए कहा। केजरीवाल ने कहा कि सभी लोग दिवाली के दिन 7.39 बजे एक साथ लक्ष्मी पूजन करें और कोरोना व प्रदूषण को भगाने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने ये बातें एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली इस समय कोरोना और प्रदूषण से जंग लड़ रही है। हम सबके पूरे प्रयास हैं कि इन दोनों से हम जीत जाएं। प्रदूषण की वजह से कोरोना स्थिति और खराब हो रही है।


केजरीवाल ने कहा हर साल इस महीने में दिल्ली का प्रदूषण बढ़ जाता है क्योंकि पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं यहां पहुंचता है। कई सालों से यह हो रहा है लेकिन राज्य सरकारें इस पर ध्यान नहीं देतीं। इन सरकारों ने किसानों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। दिल्ली सरकार ने इसे लेकर एक बहुत अच्छा समाधान ढूंढ निकाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed