फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government gets budget for free travel scheme

मुफ्त यात्रा योजना के लिए दिल्ली सरकार को मिला बजट

Tue, 27 Aug 2019 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi government gets budget for free travel scheme
डीटीसी बस

दिल्ली मेट्रो व डीटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर कराने की दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की राह में बजट रोड़ा नहीं बनेगा। दिल्ली विधानसभा ने सोमवार को इसके लिए 290 करोड़ रुपये खर्च करने की इजाजत दे दी है। 

विज्ञापन


डीटीसी व क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर कराने के एवज में दिल्ली सरकार 140 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं, मेट्रो के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दूसरी तरफ विधानसभा ने बसों में मार्शल की तैनाती के लिए भी बजट आवंटित किया है।
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में अनुपूरक अनुदान मांगे पेश की। सिसोदिया ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए मेट्रो व बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर कराने की दिल्ली सरकार की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने योजना के अनुरूप अपनी व्यवस्था में बदलाव के लिए समय मांगा है। जबकि डीटीटी व क्लस्टर बसों की योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही इसे तैयार कर लिया जाएगा। 

सदन में अनुपूरक अनुदान मांग पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में डीटीसी व क्लस्टर बसों में योजना की मद में 140 करोड़ रुपये खर्च होगा। वहीं, मेट्रो के लिए यह रकम 150 करोड़ रुपये होगी। सिसोदिया ने इस खर्च के लिए सदन से इजाजत मांगी। जिसे ध्वनिमत से पास कर दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि परिवहन विभाग कैबिनेट नोट तैयार कर रहा है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा। मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम होगा। अधिकारी बताते हैं कि भाई दूज यानी 29 अक्तूबर से बसों में मुफ्त सफर कराने की योजना लांच हो सकती है।

बसों में मार्शल की तैनाती के लिए 142 करोड़
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी अनुदान पेश किया। सिसोदिया ने डीटीसी बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मार्शल की तैनाती के लिए 147 करोड़ रुपये का अनुदान भी पेश किया।


इस मांग को भी सदन ने ध्वनिमत से पास कर दिया। इसके अलावा मनीष सिसोदिया ने आरआरटीएस प्रोजेक्ट के लिए 47 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांग सदन में रखी। इसके लिए भी सदन सहमत दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed