फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government gets 5.48 lakh suggestions for lockdown-4

लॉकडाउन-4 के लिए दिल्ली सरकार को मिले 5.48 लाख सुझाव, अब ली जा रही है विशेषज्ञों से सलाह

Thu, 14 May 2020 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 May 2020 05:35 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने दिल्लीवालों से मांगी थी राय
  • व्हाट्सएप, ई-मेल व फोन के जरिए लोगों ने महज 29 घंटों में करीब 5.48 लाख सुझाव दिए
  • दिल्ली सरकार इन पर विशेषज्ञों से सलाह ले रही है

विज्ञापन
Delhi government gets 5.48 lakh suggestions for lockdown-4
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से लॉकडाउन-4 पर मांगे गए सुझावों पर दिल्लीवालों ने खुलकर अपनी राय जाहिर की है। व्हाट्सएप, ई-मेल व फोन के जरिए लोगों ने महज 29 घंटों में करीब 5.48 लाख सुझाव दिए। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इसमें परिवहन, कारोबार, उद्योग और स्कूल-कॉलेज आदि को लॉकडाउन-4 में चलाने के लिए कई अच्छे सुझाव आए हैं। दिल्ली सरकार इन पर विशेषज्ञों से सलाह ले रही है। शुक्रवार तक इसका पूरा ब्योरा तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि लॉकडाउन में दिल्ली में मिलने वाली अपेक्षित रियायतों पर आम लोग सलाह दें। इसके लिए सरकार ने नंबर व ई-मेल आईडी जारी की थी। बुधवार पांच बजे तक लोगों को अपने सुझाव भेजने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि 29 घंटे से भी कम समय में दिल्ली सरकार को व्हाट्सएप पर 4.76 लाख, ई-मेल पर 10 हजार, फोन पर 39,000 और चेंज डॉट ओआरजी पर 22,700 सुझाव मिले हैं। 

इसमें जनता ने 17 मई के बाद परिवहन, बिजनेस, स्कूल-कॉलेज और इंडस्ट्री समेत विभिन्न मुद्दों पर अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी सुझावों मे कॉमन बात यह है कि लोग व्यक्तिगत दूरी और मास्क को लेकर काफी सजग हैं। 


हर सुझाव में इन पर एहतियात बरतने की बात कही गई है। सरकार अभी सुझावों पर विशेषज्ञों से चर्चा कर रही है। 15 मई तक इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर केंद्र सरकार को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed