जानिए क्या है दिल्ली में मिल रहे मुफ्त के पानी का गणित
दिल्ली की नव निर्वाचित सरकार की जीत के पीछे कहीं न कहीं बड़ा योगदान उसकी मुफ्त की सेवाओं का भी है। इसमें एक प्रभावी योजना है मुफ्त पानी की, जिसके तहत दिल्लीवासियों को हर महीने 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त मिलता है। हालांकि यह योजना दिखने में जितनी लुभावनी लगती है उतनी है नहीं। आइए जानते हैं क्या है दिल्लीवासियों को मुफ्त में पानी मिलने वाली इस योजना का गणित...
दिल्ली सरकार की मुफ्त पानी योजना
इसके अनुसार हर दिल्लीवाले को 20 हजार लीटर पानी मुफ्त में मिलने का प्रावधान है। दिल्ली में जिस घर में भी पूरे महीने में 20 हजार लीटर या उससे कम पानी इस्तेमाल किया जाएगा उनका बिल शून्य आएगा। हालांकि अगर आपने 20 हजार से एक लीटर भी अधिक पानी इस्तेमाल किया तो आपको पूरा बिल भरना पड़ेगा। यानी उस स्थिति में आपका बिल 20,001 लीटर पर आएगा और आपको पूरे 20,001 लीटर पानी का बिल देना पड़ेगा।
क्या हैं पानी की दरें (प्रति यूनिट)
- 20,000 लीटर तक फ्री
- 0-20 यूनिट पानी की कीमत = 5.27 रुपये
- 20-30 यूनिट पानी की कीमत = 26.36 रुपये
- 30-30 से ज्यादा यूनिट पानी की कीमत = 43.93 रुपये
बता दें कि पानी की एक यूनिट का मतलब है एक हजार लीटर पानी। इस तरह दिल्ली सरकार आपको 20 यूनिट पानी यानी 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देता है। अब मान लें कि आपके पानी बिल की मीटर रीडिंग 25 यूनिट है तो इसकी गणना 20 यूनिट तक 5.27 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से होगी और 5 यूनिट की गणना 36.36 प्रति यूनिट के हिसाब से होगी।
ऐसे होती है गणना
20*5.27 = 105.4
5*26.36 = 131.8
अब 105.4 + 131.8 = 236.8 + सेवा शुल्क = असल बिल की राशि
इसके साथ ही अगर आपको अपने बिल को लेकर कोई समस्या है तो आप जल बोर्ड के ग्राहक सेवा केंद्र में फोन कर अपनी समस्या से संबंधित सुझावों की जानकारी ले सकते हैं।