फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government directs to hospitals to stay alert on Diwali

दिवाली पर दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश, सीनियर डॉक्टर भी रहेंगे मौजूद

Thu, 24 Oct 2019 09:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Oct 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi government directs to hospitals to stay alert on Diwali
एम्स - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली सरकार ने दिवाली के मद्देनजर सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों के चिकित्सा

विज्ञापन

अधीक्षकों को पर्याप्त दवाओं का भंडारण के साथ साथ आपातकालीन सेवाएं चुस्त रखने के आदेश जारी किए हैं। 

आतिशबाजी के दौरान झुलसने की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दो दिन तक अवकाश और बाकी दिनों में ओपीडी समयानुसार संचालित रहेंगी। इस बार रविवार को दीपावली होने के चलते ज्यादा दिक्कतें नहीं आएंगी। लेकिन आपातकालीन सेवाओं में रेजीडेंट के अलावा वरिष्ठ डॉक्टरों की मौजूदगी को अनिवार्य किया है। वहीं दिल्ली एम्स, सफदरजंग और आरएमएल अस्पताल को भी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वर्ष 2014 से 2018 के बीच दिल्ली में पटाखे व आतिशबाजी से जलने वालों की लगातार कमी देखने को मिल रही है। बीते दिनों
सफदरजंग अस्पताल की सामने आई एक अध्ययन रिपोर्ट इम्पैक्ट ऑफ बैन ऑन फायरक्रैकर्स इन दिल्ली-एनसीआर के अनुसार दिल्ली में पटाखों से
झुलसने वालों की संख्या में 63 फीसदी कमी आई है। 

डॉक्टरों ने रिपोर्ट में सलाह दी है कि अगर पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगता है तो जलने वाले मरीजों में काफी कमी आ सकती है। इस बार दिल्ली पुलिस की ओर से भी पटाखों की बिक्री पर सख्ती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अध्ययन रिपोर्ट इंडियन जर्नल ऑफ बर्न में भी प्रकाशित हो चुकी है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से लेकर मंगलवार तक पांच दिन के लिए दिल्ली के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed