फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government canceled sunday leave of officers due to rain

Delhi Rain: बारिश के कारण केजरीवाल सरकार के अफसरों की रविवार की छुट्टी रद्द, फील्ड में उतरने के दिए निर्देश

Sun, 09 Jul 2023 12:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Jul 2023 12:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालात पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है। सीएम ने और उन्हें शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
delhi government canceled sunday leave of officers due to rain
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। 41 साल बाद राजधानी में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 253 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालात पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है। सीएम ने और उन्हें शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां शहर में भारी बारिश के बाद जलभजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सभी विभागों के अधिकारियों को ग्राउंड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पार्टी नेताओं को किया अलर्ट
कल से दिल्ली में चल रही भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा पार्षदों को निर्देश दिया है कि वह 24 घंटे अपने वार्ड की जनता को उपलब्ध रहें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सभी भाजपा पार्षद बरसात के दौरान और बाद में भी सड़कों पर उतर कर जल भराव खुलवाने व सफाई सुनिश्चित करने का काम करेंगे। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि भाजपा पार्षद जल भराव खुलवाने और उसके तुरंत बाद होने वाली गंदगी की गलियों एवं कॉलोनी सड़कों से सफाई सुनिश्चित करने के लियें स्थानीय आरडब्लूए के साथ मिलकर काम करेंगे। जहां भाजपा पार्षद नही हैं वहां आवश्यकतानुसार भाजपा के जिला एवं मंडल अध्यक्ष भी सफाई कार्य सुनिश्चित करने के लियें काम करेंगे। दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष इस सब कार्य को मोनिटर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed