फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government budget 2016 special

आम आदमी की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सूटकेस छोड़ आप ने पकड़ा 'गांधी झोला'

Mon, 28 Mar 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
delhi government budget 2016 special
मनीष स‌िसोद‌िया
दिल्ली विधानसभा में सोमवार को चार दिवसीय बजट सत्र की शुरुआत हुई। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री और दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ब्रीफकेस की जगह गांधी झोले के साथ सदन में पेश हुए। इसी गांधी झोले से उन्होंने बजट निकाला और पढ़ना शुरु किया। 
विज्ञापन


बजट की शुरुआत करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने दिल्ली की जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं होने दिया और इसके सदुपयोग के लिए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजट का मतलब सिर्फ पैसे खर्च करना नहीं है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वो जनता के पैसों का सदुपयोग भी करे। हालांकि इस मौके पर भी वो केंद्र सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके। एक शेर के जरिए उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसा...
विज्ञापन
विज्ञापन

'जितना तुमने रोकना चाहा उड़ान से'
'उतनी ही हमारी दोस्ती हुई आसमान से'  


बजट भाषण की मुख्य बातें...
  • आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी घोषण पत्र एक पवित्र ग्रंथ की तरह है।
  • चुनाव जीतने के ‌बाद उसे हमने घोषणा पत्र को चुनावी जुमला कह कर उसे खारिज नहीं किया।
  • दस लाख लोगों को मुफ्त में पानी दे रहे हैं और पानी की बचत भी कर रहे हैं।
  • ऑड ईवन की सफलता को दुनिया ने पहचाना और केजरीवाल को दुनिया के 50 महान नेताओं में जगह मिली।
  • किसी खास शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की जगह हमारा लक्ष्य पूरी दिल्ली का विकास करना है।
  • दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय में 11% वृद्घि हुई जो एक शुभ संकेत है।
  • पिछले एक साल में दिल्ली के राजस्व में 17 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
  • दिल्ली का 2016-17 का कुल बजट 46600 करोड़ रुपये का।


 



 

ये हैं अपेक्षाएं

delhi government budget 2016 special
मनीष सिसोदिया - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी की सरकार के संभावित 45 हजार करोड़ रुपये के बजट से दिल खोलकर वोट करने वाले आम आदमी को बड़ी उम्मीदें हैं।

दिल्ली में निगम चुनाव व पंजाब के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अरविंद केजरीवाल के आम आदमी की छवि को कायम रखते हुए बड़े खर्च के लिए बजट राशि जुटाने की चुनौती भी सरकार के सामने है।

आम आदमी पार्टी सरकार बड़े बजट को जुटाने की चुनौती के बीच संकेत दिए हैं कि कोई नया कर नहीं लगाने जा रहे हैं, उलट कुछ वस्तुओं पर वैट घटेगा। हालांकि पड़ोसी राज्यों में ब्रांडेड फूड ग्रेंस उत्पाद को वैट के दायरे में लाया जा सकता है।

वजह है यहां उत्पादन नहीं होता है और पड़ोसी राज्यों में बैठकर व्यापारी इनमें कर चोरी करता है। कहा जा रहा है कि वैट कर जुटाने का सबसे बड़ा रास्ता है, ऐसे में पिछले वित्त वर्ष में 24 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था। लेकिन 20 हजार करोड़ रुपये की वसूली हो सकी।

शिक्षा क्षेत्र को बजट से हैं काफी उम्मीदें

delhi government budget 2016 special
केजरीवाल

ऐसे में सुधार के अलावा अधिक तामझाम के बिना रकम जुटाने का रास्ता भी सरकार को निकालना होगा। सूत्रों के अनुसार, पिछले बजट में घोषित योजनाओं के लिए सरकार इस साल भी राशि का प्रावधान करेगी।

पिछले साल की तरह इस साल भी शिक्षा पर बजट का बड़ा हिस्सा रखा जाएगा। वोकेशनल शिक्षा, शिक्षकों के प्रशिक्षण, पानी जांच लैब, मोहल्ला सभा, स्लम फ्री दिल्ली, अनधिकृत कॉलोनी में विकास कार्य के लिए बजट में विशेष प्रावधान की उम्मीद है।

केंद्र सरकार की स्पांसर स्कीम में दिल्ली को अधिक राशि मिलने, वित्त वर्ष 2015-16 में 5500 करोड़ रुपये की बचत, स्मॉल सेविंग स्कीम में मिली अधिक राशि से दिल्ली सरकार को राहत मिली है।

ये भी हैं उम्मीदें

  • पार्षदों के लिए प्रति बैठक की राशि बढ़ाए जाने की हो सकती है घोषणा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में रखे जाने की एक लाख रुपये सालाना आय में बढ़ोतरी की हो सकती है घोषणा।
  • बुजुर्ग पेंशन की कैप बढ़ाने के अलावा उसे दिए जाने की प्रक्रिया में सुधार के आसार।
  • दिल्ली सरकार के ई ऑफिस में काम करने वालों को ड्यूटी आवर में एक घंटे छूट की उम्मीद।
  • वाईफाई, सीसीटीवी, बसों की खरीद, सम-विषम फार्मूले में वसूली गई राशि से साइकिल पर सब्सिडी की उम्मीद।
  • अस्पतालों में वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए प्राइवेट वार्ड खत्म करने की प्रक्रिया हो सकती है शुरू।
  • स्कूलों में सीसीटीवी लगाए जाने के पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की हो सकती है घोषणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed