{"_id":"5b6989584f1c1b54208b76a8","slug":"delhi-government-approved-proposal-to-mla-lad-fund-annually","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, विधायक फंड 4 करोड़ से बढ़ाकर हुआ 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, विधायक फंड 4 करोड़ से बढ़ाकर हुआ 10 करोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Aug 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
विधायकों को इलाके में विकास कार्य कराने के लिए अब फंड की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को विधायक निधि ढाई गुना बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब विधायक अपने इलाके के विकास कार्य पर 4 करोड़ रुपये सालाना की जगह 10 करोड़ रुपये खर्च करने के हकदार होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा परिसर में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायकों की लंबे वक्त से स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमएलए फंड) बढ़ाने की मांग को पूरा कर दिया है। विधायक निधि को मौजूदा चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि विकेंद्रित विकास की दिशा में यह ठोस पहल है। पूरे देश में पहली बार किसी राज्य में विधायक निधि इतनी ज्यादा होगी। अब विधायक 10 करोड़ रुपये तक खर्च करके विकास कार्य करवा सकेगा। सिसोदिया ने कहा कि फैसला इसी साल से लागू हो जाएगा। इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन की होगी। विधायक पूरा फंड अपनी मर्जी से खर्च कर सकेगा।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में 15 भाषाओं की अकादमी बनेगी
मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने फैसला किया है कि राजधानी ने 15 नई भाषा अकादमी बनायी जाएगी। इसमें उत्तराखंडी, हरियाणवी, प्राकृत, पाली, तमिल, तेलुगु, कश्मीरी, मलयालम, गुजराती समेत अन्य भाषाओं की अकादमी व विदेशी भाषा अकादमी भी बनेंगी।
एड्स पीड़ितों की सहायता राशि दोगुनी
एड्स पीड़ितों की सहायता राशि बढ़ाने के पस्ताव पर भी दिल्ली कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। दिल्ली में अभी तक एड्स पीड़ितों को 1050 रुपये की सहायता मिलती है। अब इसे बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया गया है।