फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government announce EWS covid and non covid patient will have free facility

दिल्लीः ईडब्ल्यूएस मरीजों के लिए कोविड-नॉन कोविड दोनों ही सुविधा मिलेंगी निशुल्क

Fri, 05 Jun 2020 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 05 Jun 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi government announce EWS covid and non covid patient will have free facility
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के 117 प्राइवेट अस्पताल या नर्सिंग होम में 20 फीसदी बिस्तरों को आरक्षित किया है।

विज्ञापन


हालांकि ईडब्ल्यूएस मरीजों को उपचार दिलाने को लेकर कई शिकायतें सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में ईडब्ल्यूएस मरीजों के लिए कोविड और नॉन कोविड दोनों ही सुविधाएं निशुल्क देने के आदेश दिए हैं।

इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि एक्शन कैंसर अस्पताल 100 बिस्तरों की क्षमता के साथ है तो वहां के 20 बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित हैं। इन 20 में से दो बिस्तर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कोरोना संक्रमित मरीज के लिए आरक्षित हैं जिनका उपचार निशुल्क किया जाएगा। बाकी बचे 80 बिस्तरों पर नॉन कोविड मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन


इनमें से आठ बिस्तर ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत आरक्षित हैं। दिल्ली सरकार ने आदेश में 56 अस्पतालों के नाम देते हुए स्पष्ट किया है कि उनके अस्पताल में कितने कोविड और नॉन कोविड बिस्तर आर्थिक रुप से कमजोर मरीजों के लिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली सरकार से अधिग्रहित भूमि पर अस्पताल बनाने के बाद आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निशुल्क उपचार देने का प्रावधान है। ओपीडी में कुल क्षमता का 25 फीसदी और आईपीडी में 10 फीसदी बिस्तर इन मरीजों को दिए जा सकते हैं।

हाल ही में सरकार ने आदेश दिया था कि जिन अस्पताल या नर्सिंग होम में 50 से ज्यादा बिस्तरों की क्षमता है वहां 20 फीसदी बिस्तरों को कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किया जाए। ऐसे अस्पताल या नर्सिंग होम की संख्या 117 है।


अब सरकार ने इन अस्पतालों में ईडब्ल्यूएस वर्ग को लेकर भी स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैंजिसका पालन न करने पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। दिल्ली सरकार ने कोविड और ईडब्ल्यूएस मरीजों से जुड़ी जानकारी को तीन दिन में देने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed