फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government allegations against LG said shortage of medicines in government hospitals under a conspiracy

Delhi: दिल्ली सरकार का उपराज्यपाल पर आरोप, कहा- षड्यंत्र के तहत सरकारी अस्पतालों में बनाई जा रही दवाओं की कमी

Fri, 05 Apr 2024 05:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 05 Apr 2024 05:42 PM IST
सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पत्र लिखकर दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया था। वहीं, अब आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने पलटवार किया है। दिल्ली सरकार का आरोप है कि षड्यंत्र के तहत सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी बनाई जा रही है।
 

विज्ञापन
Delhi government allegations against LG said shortage of medicines in government hospitals under a conspiracy
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI

विस्तार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दिल्ली के अस्पतालों में अनियमितता को लेकर दिल्ली सरकार ने पलटवार किया है। दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया है कि उपराज्यपाल षड्यंत्र के तहत दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं समेत अन्य जरूरी सामग्री की कमी बता रहे हैं। सरकार ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा की अनदेखी को लेकर अफसरों पर उपराज्यपाल कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं, बल्कि वह अस्पतालों में दवाओं की कमी के लिए उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह गरीबों की दवाई और इलाज पर राजनीति करना चाहते हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ जांच शुरू करने के बारे में एक भी शब्द नहीं बोल रहे हैं। भारद्वाज के मुताबिक, उपराज्यपाल के संज्ञान में लाया कि केवल वह या गृह मंत्रालय ही मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ जांच शुरू कर सकते हैं। एनसीसीएसए का हिस्सा होने के कारण मुख्य सचिव खुद से जुड़े मामलों में स्वयं फैसला नहीं कर सकते। मंत्री ने उपराज्यपाल से अपील की कि मंत्री के साथ वो दिल्ली सरकार के कुछ अस्पतालों का निरीक्षण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed