फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi government advertisement sikkim arvind kejriwal says this type of mistake will not be tolerated

सिक्किम को अलग राष्ट्र बताने वाले विज्ञापन को लेकर केजरीवाल ने दिया बयान, कहा- इस तरह की गलती को बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Sat, 23 May 2020 08:59 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 23 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
delhi government advertisement sikkim arvind kejriwal says this type of mistake will not be tolerated
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली सरकार के एक विज्ञापन में सिक्किम को अलग राष्ट्र दिखाया गया था। इसे लेकर काफी विवाद हो गया है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले में सफाई देते हुए कहा है कि सिक्किम भारत का अभिन्न अंग है और इस तरह की गलती को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हमने विज्ञापन वापस ले लिया है और ऐसी गलती करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी मामले में ट्वीट करते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय (मुख्यालय) के एक वरिष्ठ अधिकारी को एक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जो सिक्किम को पड़ोसी देशों के समान गलत संदर्भ देकर भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान करता है।


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली सरकार के एक विज्ञापन में सिक्किम को अलग राष्ट्र दिखाया जाना निंदनीय है। चुघ सांसद भगवंत मान और पंजाब विधानसभा में आप विधायक दल के नेता हरपाल चीमा से इस माले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश व पंजाब की जनता अरविंद केजरीवाल सरकार की ऐसी राष्ट्र विरोधी हरकत की निंदा करती है और मांग करती है कि मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल देश खास कर सिक्किम के लोगों से माफी मांगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed