Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking fees for private vehicles in New Delhi could double.

Delhi NCR News: नई दिल्ली में निजी वाहनों की पार्किंग फीस हो सकती है दोगुनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
आज एनडीएमसी ले सकती है फैसला, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-दो लागू होते ही नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने क्षेत्र में पार्किंग शुल्क दोगुना करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को निर्णय लिए जाने की संभावना है। शुल्क बढ़ने से नई दिल्ली में निजी वाहन लेकर आने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है।
एनडीएमसी ने पहले ही संकेत दिए थे कि ग्रेप-दो लागू होने पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा। इसके तहत परिषद के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पार्किंग में निजी वाहन खड़े करने के लिए लोगों को पहले के मुकाबले दोगुना शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इसका असर कनॉट प्लेस, खान मार्केट, सरोजिनी नगर सहित प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में आने वाले वाहन चालकों पर पड़ेगा।
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क में प्रस्तावित बढ़ोतरी से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। एनडीएमसी इलेक्ट्रिक वाहनों से दोगुना पार्किंग शुल्क नहीं वसूलेगी, क्योंकि इन्हें प्रदूषण बढ़ाने वाले वाहनों की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल से चलने वाले निजी वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को राहत मिलती रहेगी। एनडीएमसी पिछले वर्षों में भी ग्रेप-दो लागू होने पर पार्किंग शुल्क दोगुना कर चुकी है। इस बार भी प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए इसी व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना और लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीडी क्षेत्र में नहीं बढ़ेगा शुल्क
दूसरी ओर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने अधिकार क्षेत्र की पार्किंग में फिलहाल शुल्क नहीं बढ़ाएगा। पिछले वर्षों में भी निगम ने ग्रेप-दो लागू होने के दौरान पार्किंग दरों में बढ़ोतरी नहीं की थी। इस बार भी शुल्क दोगुना करने की योजना नहीं है। ऐसे में एनडीएमसी और एमसीडी के क्षेत्रों में पार्किंग शुल्क की अलग-अलग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed