फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi girl upsets Spanish model by obscene call and fraud FB account

दिल्ली की लड़की ने विदेशी मॉडल को किया तंग

Thu, 31 Jul 2014 11:31 AM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi girl upsets Spanish model by obscene call and fraud FB account

अमेरिका में पढ़ाई कर रही युवती ने हौजखास में मॉडल एजेंसी चलाने वाले दोस्त से स्पेनिश मॉडल की नजदीकियां बढ़ने पर मॉडल का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उसने अकाउंट पर उसका फोटो व मोबाइल नंबर भी डाल दिया। उसने यह काम प्रेमी के छोटे भाई मानस उपाध्याय के साथ मिलकर किया।

लगातार अश्लील कॉल आने से परेशान मॉडल ने स्पेनिश एंबेसी के जरिये हौजखास थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मानस को गिरफ्तार कर लिया।

अश्लील कॉल आने से परेशान मॉडल ने की शिकायत

Delhi girl upsets Spanish model by obscene call and fraud FB account

पुलिस के अनुसार अक्षत उपाध्याय हौजखास में मॉडल एजेंसी चलाता है। अक्षत की महिला दोस्त चेरी कुछ दिन पहले मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करने के लिए न्यू जर्सी चली गई थी। इस दौरान एजेंसी ने कॉन्टैक्ट पर मूल रूप से क्यूबा की रहने वाली 28 वर्षीय स्पेनिश मॉडल याहिना (बदला हुआ नाम) को बुलाया था।

जब चेरी को पता चला कि याहिना की अक्षत से नजदीकी बढ़ती जा रही है तो उसने अक्षत के छोटे भाई मानस के साथ मिलकर याहिना का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया।

मॉडल की शिकायत पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष जसमोहिंदर चौधरी की टीम ने तफ्तीश शुरू की और छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मानस को गिरफ्तार कर लिया है। मानस नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है। पुलिस चेरी का अमेरिका से लौटने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed