{"_id":"5f72b4fe4ba29279be457f8a","slug":"delhi-girl-receives-abusive-messages-by-unknown-through-vpn-police-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के कारोबारी की बेटी को मिल रहे हैं अश्लील मैसेज, वीपीएन के जरिए किया जा रहा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के कारोबारी की बेटी को मिल रहे हैं अश्लील मैसेज, वीपीएन के जरिए किया जा रहा परेशान
Tue, 29 Sep 2020 09:53 AM IST
प्राची प्रियम
पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में रहने वाले एक बड़े कारोबारी की बेटी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज आने का मामला सामने आया है। कारोबारी की बेटी को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल कर मैसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह का केस पहली बार सामने आया है कि वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क(वीपीएन) का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जा रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कारोबारी की बेटी दिल्ली विश्वविद्यालय के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ती है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज आया। इसके बाद कई मैसेज आए। कारोबारी ने इसकी शिकायत हौजखास थाना पुलिस को की।
विज्ञापन
हौजखास थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जिले के साइबर सेल को सौंप दी गई है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा है कि इंटरनेट का इस्तेमाल कर ये मैसेज भेजे गए हैं। इस तरह के मैसेज को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के जरिए भेजा जा रहा है।
साइबर सेल इस बात का पता लगा रही है कि किस वीपीएन के किस सर्विस प्रोवाइडर ने आरोपी को ये सुविधा उपलब्ध कराई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये बात भी सामने आ रही है कि पीड़ित युवती के किसी जानकार के मोबाइल नंबर को क्लोन कर मैसेज भेजे गए हैं।
पुलिस इस मामले में व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वता को लेकर भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय ने बताया कि वीपीएन सर्विस प्राइवेट सर्विस है। वही सर्विस प्रोवाइडर आरोपी के नंबर की डिटेल उपलब्ध कराते हैं जिनका पुलिस का करार होता है।