फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ghazipur garbage dumping land collapse, many vehical trapped

दिल्लीवासियों पर गिरा कूड़े के पहाड़ का कहर, 2 लोगों की मौत, मेयर ने दिए जांच के आदेश

Sat, 02 Sep 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
delhi ghazipur garbage dumping land collapse, many vehical trapped
ghazipur landfill collapse

पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार को गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ अचानक धंस गया। हादसे के बाद कूड़े के चपेट में कई गाड़ियां आ गई हैं। हादसे में सात लोगों के प्रभावित होने की सूचना है। जिसमें से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। बाकी पांच लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


 बताया जाता है कि दोपहर करीब ढाई बजे भारी बारिश के चलते कूड़े का पहाड़ धंस गया। इसके ऊपर का एक हिस्सा कोंडली नहर में जा गिरा। जिससे नाले का पानी पास से गुजर रही सड़क पर आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई लोग नाले में बह गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद लगा भयंकर जाम
हादसे में 7 गाड़ियां भी नाले में गिर गई हैं। जिसमें से 3 बाइक, एक स्कूटी और एक कार को निकाल लिया गया है। मलबे की चपेट में कुछ मवेशी भी आ गए हैं। हादसे के कारण इस रूट पर भयंकर जाम लगा हुआ है। ऐसे में इधर से आने-जाने वाले लोग आनंद विहार से होकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े के अंदर बन गई थी गैस
चश्मदीदों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था जैसे कूड़े के अंदर कोई गैस बन गई थी। जिस वजह से कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा लोगों पर गिर गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर कुछ लोगों को बचाया तो कुछ लोगों ने कूड़े में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया।

मेयर ने दिए जांच के आदेश
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की मेयर नीमा भगत ने गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल हादसे में नगर निगम को क्लीन चिट दी है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश देते हुए कहा कि नगर निगम निरंतर सेनेटरी लैंडफिल पर कूड़े के ढेर लगने के मामले को लेकर चिंतित रही है। नगर निगम ने नई साइट बनाने के लिए कई बार दिल्ली सरकार एवं डीडीए से भूमि मांगी है। मगर उसे अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अलावा नगर निगम ने गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल पर कूड़े का उपयोग एनएच-24 के निर्माण में करने का सुझाव दिया था। उन्होंने निगमायुक्त से हादसे की जांच रिपोर्ट जल्द देने का आदेश दिया है। 

घटनास्थल पर पहुंचे केजरीवाल-सिसोदिया
घटनास्थल का जायजा लेने द‌िल्ली के सीएम अर‌व‌िंद केजरीवाल और ड‌िप्टी सीएम मनीष स‌िसोद‌िया भी पहुंच चुके हैं। हादसे के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कूड़े के अंदर कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए लाइफ डिटेक्टिंग मशीन मंगवाई जा रही है। दिल्ली सरकार का पजेशन बोर्ड एमसीडी को यहां कूड़ा नहीं डालने के लिए नोटिस दे चुका है। हम उपराज्यपाल से मिलकर एमसीडी पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे कि यहां कूड़ा न डाला जाए।'
 
5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
मयूर विहार के एसडीएम अजय अरोड़ा के मुताबिक, गाजीपुर हादसे में प्रभावित हुए 7 लोगों में से 5 को जिंदा निकाल लिया गया है। 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें स्कूटी सवार एक लड़की शामिल है।
 
 

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

delhi ghazipur garbage dumping land collapse, many vehical trapped
हादसे की सूचना पाकर प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। मौके पर नेशनल डिजास्टर टीम, ईडीएमसी के कमिश्नर पहुंच गए हैं। पुलिस और फायर टेंडर की 5 गाडियां मौके पर हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  ईडीएमसी के कमिश्नर रनबीर सिंह ने कहा कि हादसा कैसे हुआ, यह जांच के बाद ही बताया जा सकता है। 


 


बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त कूड़े के पहाड़ पर कुछ लोग काम कर रहे थे। ये लोग मलबे में दब गए हैं। हादसे में मरने वालों की पहचान राजकुमारी (27) और अभिषेक (20) के रूप में हुई है। जिस वक्त कूड़े का पहाड़ धंसा।

यहां इकट्ठा होता है दिल्ली शहर का कूड़ा

delhi ghazipur garbage dumping land collapse, many vehical trapped
बता दें कि गाजीपुर में कचरे का लैंडफिल साइट है, जहां पर शहर के कचरे को इकट्ठा किया जाता है। कचरे के ढेर की वजह से यहां पहाड़ सा बन गया है। करीब 600 ट्रक रोजाना कूड़ा लेकर यहां आते हैं। ये पूरा क्षेत्र 70 एकड़ में फैला हुआ है। फिलहाल यह पहाड़ 50 फीट ऊंचा है। यहां 1984 से कूड़ा जमा किया जा रहा है।
 


समय-समय पर इसे कम करने के लिए इसमें आग भी लगाई जाती है, लेकिन इसका पूर्ण निस्तारण प्रशासन के लिए हमेशा से ही एक समस्या बना हुआ है।

कूड़ा निस्तारण को लेकर एनजीटी सरकार को लगा चुकी है फटकार

delhi ghazipur garbage dumping land collapse, many vehical trapped

​बता दें कि दिल्ली से रोजाना 14 हजार टन कचरा निकलता है, जिनका इसी कूड़े के पहाड़ में निस्तारण होता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कूड़े के निस्तारण के लिए दिल्ली सरकार को दो बार फटकार लगा चुकी है।

बारिश होने के चलते बचाव और राहत टीम को मुश्किलें आ रही हैं। हादसे में घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार हादसे की जानकारी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed