फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi gave the country legendary leaders like Sucheta Kripalani, Lal Krishna Advani and Sushma Swaraj

LS Polls: दिल्ली ने दिए कई सियासी सिकंदर, सुचेता कृपलानी, आडवाणी, सुषमा समेत कई पहुंचे सियासत के शिखर पर

Fri, 24 May 2024 08:16 AM IST
विजय पुंडीर विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 May 2024 08:16 AM IST
सार

दिल्ली से चुनाव जीतकर कई नेता सियासत के शिखर पर पहुंचे हैं। तीन नेता ऐसे रहे जो यहां से पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे। वहीं, तीन नेताओं को यहां से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद मिलने की शुरुआत हुई थी। 

विज्ञापन
Delhi gave the country legendary leaders like Sucheta Kripalani, Lal Krishna Advani and Sushma Swaraj
सुचेता कृपलानी, लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सियासत में बुलंदी पर पहुंचे कई नेताओं के लिए दिल्ली उड़ान पट्टी साबित हुई है। यहां से चुनाव जीतकर कई नेता सियासत के शिखर पर पहुंचे हैं। तीन नेता ऐसे रहे जो यहां से पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे। वहीं, तीन नेताओं को यहां से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पद मिलने की शुरुआत हुई थी। 

विज्ञापन


दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीतकर देश की राजनीति में अपना नाम रोशन करने वाले नेताओं में सबसे पहले सुचेता कृपलानी का नाम आता है। वह वर्ष 1952 में नई दिल्ली क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीती थी। इस बीच वह उत्तर प्रदेश चली गई और वर्ष 1960 में वह वहां से विधायक बनी। इस दौरान उनको राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया और करीब तीन साल बाद वर्ष 1963 में वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। इस तरह वह देश के किसी राज्य में यह पद संभालने वाली पहली महिला बनी थीं।
विज्ञापन


भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी अपना पहला लोकसभा चुनाव दिल्ली से ही लड़ा था। उन्होंने वर्ष 1989 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद देश की राजनीति में उनके सितारे बुलंद होने शुरू हुए। वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने और उसके बाद वह देश के उपप्रधानमंत्री भी नियुक्त हुए। उन्होंने वर्ष 1991 में भी नई दिल्ली क्षेत्र से चुनाव जीता था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार व सिने जगत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना को हराया था। हालांकि इससे पहले वह राज्यसभा के सदस्य रहे थे। इस दौरान वह वर्ष 1977 में केंद्रीय मंत्री भी बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की तेजतर्रार नेता व दिल्ली की पहली महिला सीएम सुषमा स्वराज ने भी दिल्ली से चुनाव लड़कर लोकसभा में पहुंचने का सिलसिला आरंभ किया था। वर्ष 1996 में राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र से चुनाव लड़ी और अपने पहले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने में सफल रही। चुनाव बाद अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में वह मंत्री भी बनी थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1998 में भी दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र से चुनाव जीता था। तब भी उनको केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया था। 


इस दौरान भाजपा ने साहिब सिंह की जगह उनको दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। वह 2009-14 के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रही थी। उन्होंने मोदी सरकार में विदेश मंत्री का पद संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed