{"_id":"6072e3dd8ebc3ec445530559","slug":"delhi-gangster-gagan-pandit-his-aid-varun-arrested-in-transgender-ekta-joshi-murder-case-took-55-lakh-rupees-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : किन्नरों की गुरु एकता जोशी का हत्यारोपी गगन पंडित साथी के साथ गिरफ्तार, 55 लाख की ली थी सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : किन्नरों की गुरु एकता जोशी का हत्यारोपी गगन पंडित साथी के साथ गिरफ्तार, 55 लाख की ली थी सुपारी
Sun, 11 Apr 2021 11:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:52 PM IST
सार
- 55 लाख रुपये की ली थी सुपारी
- शनिवार की सुबह हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
एकता जोशी के हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनामी गैंगस्टर गगन पंड़ित को उसके साथी वरुण के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। गगन पंडित ने सुपारी लेकर जीटीबी एंक्लेव इलाके में किन्नरों की गुरु एकता जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे किन्नरों के दूसरे गुट ने एकता जोशी की हत्या के लिए 55 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसमें फरीदाबाद के एक किन्नरों का गुट भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने गगन पंडित पर एक लाख व वरुण पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपी पांच सितंबर, 20 में जीटीबी एंक्लेव में किन्नरों की गुरु एकता जोशी की हत्या में वांछित थे। एकता जोशी अपनी मां अनिता जोशी व भाई आशीष जोशी के साथ जब जीटीबी एंक्लेव स्थित घर पहुंची और कार से उतरकर घर की तरफ जा रही थी तभी स्कूटी पर गगन पंडित व आमिर वहां आए। आमिर स्कूटी चला रहा था। गगन पंडित ने किन्नर गुरु एकता जोशी की छह गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का ये मामला कई दिनों तक मीडिया की सुर्खियां बना रहा। इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि गगन पंडित व वरुण हरियाणा नंबर की स्कोर्पियो कार से दस अप्रैल को सुबह निरंकारी समागम के पास आएंगे।
विज्ञापन
एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार, कर्मवीर, पवन कुमार और एसआई राजेश कुमार की टीम ने सुबह पांच बजे यहां घेराबंदी की। तभी मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन साइड की तरफ से स्कोर्पियो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने चालक को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दीं। पुलिस टीम ने पश्चिम विहार निवासी गगन पंडित उर्फ गगन भारद्वाज(33) और लाल कुंआ निवासी वरुण उर्फ वीरू उर्फ गौरव(19)को बिना फायरिंग दबोच लिया। गगन के पास से चार कारतूस के साथ .32 बोर की स्वचालित पिस्टल और वरुण के कब्जे से दो कारतूस के साथ.315 बोर की सिंगल सूट पिस्टल बरामद की। मौके से एक खोल मिला।
विज्ञापन
दिल्ली व फरीदाबाद के विरोधी किन्नरों ने दी थी सुपारी
गगन पंडित ने खुलासा किया है कि उसने एकता जोशी की हत्या करने के लिए 55 लाख रुपये की सुपारी ली थी। वारदात को सात लोगों ने अंजाम दिया था। जीटीबी एंक्लेव के ही किन्नरों के एक ग्रुप के सदस्य मंजूर एलाही व कमल ने एकता जोशी व उसकी सौतेली मां अनिता जोशी की हत्या की सुपारी दी थी। मंजूर एलाही ने ही उसे 55 लाख रुपये में सुपारी दी थी। तीन किश्तों में 15 लाख रुपये एडवांस में दे दिए थे। फरीदाबाद के किन्नरों के एक ग्रुप की प्रमुख सोनम व वर्षा भी इस वारदात की साजिश में शामिल थीं। ट्रांस यमुना के एरिया को लेकर किन्नरों के ग्रुप में रंजिश चल रही थी।
गगन के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं
गगन पंडित आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ दिल्ली व यूपी में हत्या का एक, हत्या के प्रयास के चार, डकैती के तीन व आर्म एक्ट और चोरी के मामले समेत 14 अपराधिक मामले दर्ज हैं। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में रॉबरी केस में भी वह वांछित था।